फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   false joining letter of air force, young man went jail

प्रेमिका का मजाक पड़ा भारी, जेल पहुंच गया प्रेमी

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
false joining letter of air force, young man went jail

अप्रैल फूल के नाम पर लड़की से मिले एयरफोर्स के झूठे ज्वाइनिंग लेटर ने युवक को सीधा जेल पहुंचा गया। ये सनसनीखेज मामला सिरसा में सामने आया। यहां डबवाली रोड स्थित एयर फोर्स स्टेशन में बृहस्पतिवार को एक युवक ने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसके बाद वायु सेना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जेजे चौकी प्रभारी एएसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एयर फोर्स पुलिस ने युवक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि बड़ोपल निवासी उक्त युवक को अप्रैल फूल बनाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर को एक युवक डबवाली रोड स्थित एयर फोर्स स्टेशन में घुसने लगा। गेट पर तैनात एयर फोर्स गार्ड ने उसे रोका तो युवक जबरदस्ती पर उतारू हो गया। इसके बाद एयर फोर्स पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम आशु है और वह फतेहाबाद जिला के गांव बडोपल का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी सिरसा एयर पोर्ट में सर्च मैन की पोस्ट पर नौकरी लगी है। आशु ने नौकरी संबंधित पत्र दिखाया। इसमें सादे कागज पर टाइप किया हुआ था कि सिरसा एयरपोर्ट पहुंचकर नौकरी ज्वाइन कर लो। एयर फोर्स पुलिस ने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी।

जेजे चौकी पुलिस प्रभारी मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आशु को अपनी हिरासत में ले लिया। इंटेलिजेंस की जांच और पूछताछ में युवक संदिग्ध नहीं निकला।

पिता ने बांट दिए थे गांव में लड्डू

false joining letter of air force, young man went jail

जेजे चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय आशु को किसी लड़की ने अप्रैल फूल बनाया है। आशु का कहना है कि एक लड़की से उसकी तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। लड़की ने खुद को सिरसा जिले के गांव की निवासी बताया। दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगीं। लड़की ने आशु को बताया कि वह सिरसा एयर पोर्ट में मैनेजर है।

उसने उसे भी यहां सर्च मैन की नौकरी दिलाने का वायदा किया। एक साल पहले दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन आशु ने यह बात अपने परिवारवालों को नहीं बताई।

30 मार्च को लड़की ने उसे फोन करके कहा कि उसकी नौकरी लग गई है एक अप्रैल को जाकर ज्वाइन कर लेना। उसके पास कोरियर से नियुक्ति पत्र भी भेज दिया। आशु ने परिजनों को नौकरी लगने की बात बताई तो पिता ने पूरे गांव में लड्डू बांट दिए। आशु ने हरियाणा बोर्ड से 12वीं और सिक्किम विवि से बीए की डिग्री प्राप्त की है।

बृहस्पतिवार को आशु सिरसा एयर फोर्स स्टेशन पहुंच गया और गेट पर गार्ड को ज्वाइनिंग लेटर दिखाया। गार्ड ने उससे कहा कि यहां इस प्रकार की कोई नौकरी निकली ही नहीं। आशु ने लड़की को फोन किया तो उसने कहा वह अंदर जाए। इसके बाद आशु जबरन अंदर जाने लगा तो एयर फोर्स पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। गार्ड ने उस नंबर पर फोन किया तो एक आदमी ने कहा कि वह आशु का ससुर है और अभी वहां आता है।

इसके बाद दोबारा फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि भोला किस्म का युवक है जो किसी लड़की के झांसे में आया गया। उसे अब पता चला है कि सिरसा में एयर पोर्ट नहीं, एयर फोर्स स्टेशन है। घटना का पता चलने पर आशु का पिता कृष्ण कुमार पुलिस चौकी पहुंचा।

आशु और उसके परिजनों के साथ पुलिस चोपटा क्षेत्र के एक गांव लेकर रवाना हो गई। जिस नंबर से फोन कॉल आई उसकी लोकेशन अंतिम बार फतेहाबाद के पास पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed