10वीं में फेल होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं परीक्षा में फेल होने पर जहां एक ओर छात्रा ने घर में रखी कई दवाइयां निगल लीं वहीं फेल होने के सदमे में छात्र की मौत हो गई। पहला मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है।
रेलवे कालोनी के वाल्मीकि मंदिर के निकट गुरुवार सुबह छात्रा ने 10वीं परीक्षा में फेल होने पर घर में रखी कई दवाइयां निगल लीं। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
परिजनों का कहना है कि छात्रा ने दसवीं की परीक्षा में फेल होने पर ये कदम उठाया है। उधर, पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्रा सब्जी मंडी के निकट एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है।
गुरुवार सुबह परीक्षा परिणाम की सूचना पाकर छात्रा के कमरे में चली गई थी। तभी अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह फर्श पर गिर गई। जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों की टीम ने हालत में सुधार न होने पर चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा रिजल्ट आने के बाद से ही टेंशन में थी। उन्होंने उसे पूरा हौसला दिया।
फेल होने से छात्र की सदमे से मौत
उधर रादौर में दसवीं कक्षा में फेल होने से निराश हुए गांव सिलीकलां के एक छात्र की सदमे से मौत हो गई। छात्र सरकारी स्कूल चमरोड़ी में पढ़ता था। दसवीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र फेल होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और अचानक दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
सिलीकलां गांव के पंच गुरनाम सिंह ने बताया कि उसका भतीजा प्रिंस सरकारी स्कूल चमरोड़ी में दसवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को भिवानी बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रिंस को जब दसवीं कक्षा में फेल होने की सूचना मिली तो वह गहरे सदमे में डूब गया।
उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। प्रिंस को डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन फेल होने के सदमे से प्रिंस उभर नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। प्रिंस गांव के करनैल सिंह का बेटा था। प्रिंस का छोटा भाई सरकारी स्कू ल चमरोड़ी में पढ़ता है।