फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Tantrik arrest in chandigarh, ciry news

महिला से 7 महीने से पैसे ऐंठ रहा था तांत्रिक, छेड़छाड़ के बाद गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Fake Tantrik arrest in chandigarh, ciry news
- फोटो : Demo Photo
महिला के समस्याओं के समाधान करवाने के झांसे में फंसाकर पैसा एेंठने व छेड़छाड़ करने वाला आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ धारा 354 (अश्लील हरकत), 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला चंडीगढ़ सेक्टर-41 की रहने वाली है और वह प्राइवेट जॉब करती है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सेक्टर-22 में तांत्रिक की दुकान चलाने वाले शारिक मोहम्मद अंसारी से जान पहचान मार्च 2017 में हुई थी। इस दौरान उसने बताया कि वह पारिवारिक विवाद, आर्थिक नुकसान अन्य सभी समस्याओं का समाधान करता है। इस दौरान उसने काम करने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। बाद में धीरे-धीरे आरोपी शारिक मोहम्मद अंसारी ने डेढ़-डेढ़ हजार दो बार व दो हजार एक बार ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार दोपहर उसने अपने सेक्टर-22 स्थित शॉप में बुला लिया। वहां, उसने तंत्र विद्या के नाम पर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अश्लील हरकतें करने लगा। वह किसी तरह बाहर निकली और पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर पुलिस ने मामले की जानकारी सेक्टर-22 चौकी पुलिस में दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-22 चौकी पुलिस महिला व आरोपी को साथ ले आई। इस दौरान पीड़ित महिला ने अपने वकील शिवमूर्ति को भी चौकी में बुला लिया था। करीब तीन घंटे की आरोप प्रत्यारोप के बाद आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने लगाया बीट पुलिसकर्मी को मंथली देने का आरोप
सूत्रों के अनुसार पुलिस की ओर से राउंडअप किए जाने के बाद आरोपी तांत्रिक शरीक मोहम्मद अंसारी ने बीट पुलिसकर्मी को मंथली देने का आरोप भी लगाया। उसने चौकी में कहा कि वह बीट पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल ब्रह्मपाल को मंथली भी देता है। हालांकि, अमर उजाला ने चौकी इंचार्ज से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी तांत्रिक झूठा आरोप लगा रहा है। पुलिस आरोपी से किसी तरह का पैसा नहीं लेती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed