फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake gold neckless sale accused lady arrest at chandigarh

नकली सोने का हार असली बता बेचा, महिला गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
fake gold neckless sale accused lady arrest at chandigarh

शुक्रवार को पीजीआई के गेट के सामने से पुलिस ने एक महिला को करीब दो किलो नकली सोने के हार के साथ काबू किया है। महिला वह हार एक दुकानदार को सोने का बताकर बेचने की फिराक में थी। महिला ने दो किलो सोने केहार को 1.5 लाख रुपये में सौदा किया था। पुलिस ने आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी महिला को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान अलीगढ़ के गांव घरिया निवासी धनी देवी (50) के रूप में हुई है। जबकि मौकेसे दो उसकेरिश्तेदार फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि महिला यह नकली सोने का हार सेक्टर 15 निवासी राजेश महाजन को बेचने आई थी। महाजन ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। जिसके बाद सेक्टर 11 थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर महिला को पीजीआई गेट से काबू कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया के धनी देवी लोगों को नकली सोने को असली सोना बताकर बेचती है। महिला लोगों से कहती थी कि वह अलीगढ़ में खुदाई का काम करती है और खुदाई के दौरान उन्हें  राजा के 2 किलो सोने के आभूषण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा इन गहनों के सौदे के दौरान जो सोना चेक कराने के लिए ग्राहक को दिया जाता था ,वह असली होता था। लेकिन बाद में उक्त महिला उस गहनों को बदल कर नकली गहने सामने रख देती। डीएसपी  ने बताया कि महिला के दो साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हार सस्ता बेचने पर हुआ शक

राजेश महाजन ने बताया कि महिला ने उसको बताया कि वह खुदाई का काम करती है और उसके पास करीब दो किलो सोने का हार खुदाई में लिा है। जिसको वह एक लाख पचास हजार रुपये  में बेच रही है।


जिसके बाद शिकायतकर्ता राजेश को इतना सारा सोना सिर्फ डेढ़ लाख रुपये में बेचने के कारण उस पर शक हो गया था। जिसके बाद राजेश ने उनकी शिकायत पुलिस से कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed