फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake certificate racket: mastermind arrest

जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश

Thu, 15 May 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/खरड़ Updated Thu, 15 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fake certificate racket: mastermind arrest

एसएसपी मोहाली के कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पिछले दो वर्षो से शिक्षण संस्थान चला रहे एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है जो मात्र कुछ हजार रूपयें लेकर युवाओं को जाली डीग्री व सर्टीफिकेट मुहैया करवा देते थे ।

विज्ञापन


इस बात की सूचना मिलते ही सीआईऐ स्टाफ द्वारा रेड कर उक्त संस्थान के संचालक व खरड़ में रहने वाली उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर हजारों की संख्या में फर्जी सर्टीफिकेट बरामद किए है जो खाली थे। जबकि एक साथी फरार है।
विज्ञापन


अपना एजेंट बनाकर फैला रहा था जाल
क्टर 45 चंडीगढ़ निवासी दीपक भारद्वाज ने पुलिस को सूचना दी कि वह चंडीगढ़ में एक शिक्षण संस्थान चलाता है जो आइलैटस के कोर्स करवाता है उसकी मुलाकात मोहाली फेज एक में उक्त संस्थान के संचालक  संजय शर्मा से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय शर्मा मूल रूप से हिमाचल का रहना वाला है जो मौजूदा समय में फेज 6 मोहाली में रहता है। संजय ने बताया कि उसके पास राष्ट्रीय कांउसिल ऑफ स्कूल ऐजूकेशन दिल्ली की फ्रेंचाइजी है व युवाओं को दसवी व बारहवी की परिक्षा करवाता है जिनके पास होने की पूरी गारंटी लेता है।

उसने दीपक को अपना ऐजैंट बनने को कहा जिसपर उसे कमिशन देनी तय हुई वह उसकी बात में आ गया। दीपक ने अपने स्टूडैंटस को संजय के पास परिक्षा दिलवाने के लिए भेजना शुरू कर दिए जब उसके स्टूडैंटस को परिक्षा के सर्टिफिकेट जारी किए गए तो उसने अपने स्टूडैंटस से पूछा कि परिक्षा कहा पर दी है तो पता चला कि परिक्षा तो दिलवाई नही उपरांत उसने निजी तौर सर्टिफिकेटस की जांच करवाई तो पता चला कि सर्टिफिकेट फर्जी है।


उसने पुलिस को 25 मार्कशीट व एक सर्टिफिकेट मुहैया करवाया जिनमें डीग्री व सकेंडरी के सर्टिफिकेट थे। ऐसे ही कई राज्यों में उसने अपने कार्यालय खोल रखे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed