{"_id":"96c211dd064b78d5d7114ddad0825d8e","slug":"fake-cbi-officer-rape-case-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अफसर बताकर रेप करने वाले से नकली वर्दी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई अफसर बताकर रेप करने वाले से नकली वर्दी बरामद
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीबीआई और पुलिसवाला बताकर युवती से दुराचार करने के आरोप में फंसे विजय कुमार को दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने जिला अदालत पेश किया।
अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से नकली वर्दी भी बरामद हो गई है। यह वर्दी पहनकर आरोपी युवती और उसके परिजनों को धोखा दे रहा था।
मालूम हो कि 24 दिसंबर को एक महिला ने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल से बेटी के साथ रेप की शिकायत दी थी।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी ने रेप का जुर्म कबूल किया है।
पांच साल से था संपर्क युवती के संपर्क में
एसएसपी को पीड़िता ने बताया था कि सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी विजय कुमार पांच साल से उसके संपर्क में था। उस समय वह नाबालिग थी।
विजय खुद को सीबीआई का सब इंस्पेक्टर बताता था। सितंबर में जब वह उनके घर आया तो युवती के रेप किया।
उसने युवती को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवा देगा।
इसी डर से युवती ने दुराचार की बात परिजनों को नहीं बताई। युवती के गर्भवती होने पर सारा भेद खुला। बाद में पता चला कि विजय सीबीआई का एसआई नहीं था।