{"_id":"3104ed7afbbc5e426d8cdeb7cf19586b","slug":"facebook-like-account-pawan-bansal-satyapal-jain-cyber-cel","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक लाइक बढ़ाने वाले का पता लगाएगा साइबर सेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक लाइक बढ़ाने वाले का पता लगाएगा साइबर सेल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद पवन बंसल, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर सेल ने यूएस से फेसबुक अकाउटंस से छेड़छाड़ कर लाइक वाले नंबर का आईपी मांगा है।
आईपी एड्रेस मिलने के बाद पता चलेगा कि सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और सासद पवन कुमार बंसल के लाइक कहां से बढ़ाए गए हैं।
25 दिसम्बर को बंसल के फेसबुक एकाउंट में एक ही रात में 10 हजार 900 लाइक बढ़ गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके फेसबुक एकाउंट पर 51,600 लाइक थे मगर बुधवार सुबह यह संख्या 62,500 पायी गई।
विज्ञापन
अगले दिन 26 दिसम्बर को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के फेसबुक एकाउंट पर 23 दिसंबर तक साठ हजार लाइक थे मगर 24 और 25 दिसंबर को लाइक संख्या अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
27 दिसम्बर को हरमोहन धवन ने शिकायत दी थी कि 24 दिसम्बर को उनके फेसबुक एकाउंट में उनके पेज पर पांच से छह हजार लाइक बढ़ गए थे।
तीनों नेताओं ने अपनी लाइक बढ़ने की शिकायत आईजी को दी थी। जिसकी जांच साइबर सेल कर रहा है।