{"_id":"d0c2d5066c38f662fef7f0fb87795b8e","slug":"facebook-friendship-with-the-woman-and","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक, युवती से दोस्ती, शादी का वादा और.... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक, युवती से दोस्ती, शादी का वादा और....
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 साल की युवती की फेसबुक पर चंडीगढ़ निवासी एक युवक से दोस्ती हुई। प्यार के इजहार के बाद शादी का वादा हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने उससे धीरे-धीरे 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी को जब रुपये मिलने बंद हुए तो उसने शादी से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर मध्य जिला पुलिस ने मोहाली से दिलीप कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो एटीएम, तीन सिम व पीड़िता से लिया मोबाइल फोन बरामद किया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को दिल्ली के एक निजी बैंक में काम करने वाली शालिनी (26, बदला नाम) ने शिकायत दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया था कि अक्तूबर 2010 में फेसबुक से उसकी दोस्ती करन कपूर से हुई। उसने खुद को व्यवसायी बताया।
दोनों रोजाना चैटिंग करने लगे। समय बीतने के साथ करन ने शालिनी से प्यार का इजहार करने के बाद शादी का वादा कर लिया।
कुछ दिनों के बाद आरोपी ने बताया कि उसे व्यवसाय में जबरदस्त घाटा हुआ है। उसके पास माता-पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं।
शालिनी उसकी बातों में आ गई। उसने एसबीआई में एक खाता खोलकर उसका एटीएम कार्ड करन के बताए पते 2654-57, सेक्टर-22-सी, मोहाली पर भेज दिया।
शालिनी खाते में पैसे डालती रही। आरोपी एटीएम से रुपये निकालता रहा। शालिनी ने उसके पास महंगा मोबाइल फोन भी भेजा।
कई बार रुपये न होने पर उसने दोस्तों से रुपये उधार लेकर खाते में डाले। बाद में वह शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि फर्जी फेसबुक खाता खोलकर उस पर किसी अन्य का फोटो लगाकर उसने युवती को ठगा। वह मूलरूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है।
दसवीं पास आरोपी मोहाली में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसका असली नाम दिलीप कुमार है।