{"_id":"56e67c994f1c1b4f4a8b470e","slug":"facebook-fraud-facebook-crime-adult-photo-uploading-on-facebook-rewari-news-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक FB आईडी बना अपलोड की अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेक FB आईडी बना अपलोड की अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक क्राइम, साइबर क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
रेवाड़ी में एक महिला के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी से संपर्क करने पर उसने पीड़ित महिला की बेटी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी दी। मॉडल टाउन पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान झज्जर रोड स्थित एचवीपीएन कॉलोनी निवासी मनोज के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि आरोपी मनोज ने कुछ माह पूर्व शहर के सेक्टर-3 में रहने वाली एक महिला के नाम से फेक फेसबुक आईडी बना ली और उस पर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। इस आईडी के बारे में पीड़ित महिला की बेटी को भी पता चल गया।
28 जनवरी को पीड़ित महिला की बेटी ने किसी तरह आरोपी को मोबाइल नंबर पता कर उससे संपर्क किया। इस पर आरोपी मनोज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को समझाने के बाद भी जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़ित परिवार ने 4 मार्च को मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच करते हुए उसके पते तक पहुंच गई और शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।