फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   facebook fraud, chandigarh news, friend on facebook

पहले की FB पर दोस्ती, फिर हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों की ठगी

Tue, 03 Jan 2017 01:03 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
facebook fraud, chandigarh news, friend on facebook
- फोटो : Demo Pic
फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पहले दोस्ती की फिर हनी ट्रैप में फंसाकर मोहाली निवासी व्यक्ति से तीन लाख रुपये की ठगी करने वाली शिलांग की अलिशा और नाइजीरियन स्टैनली को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। दोनों चार जनवरी तक रिमांड पर हैं। फिलहाल सीबीआई उनसे रिकवरी के लिए उन्हें दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन


सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर उनसे दोस्ती कर एक महिला ने तीन लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने जांच एजेंसी को बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी फेसबुक पर एक विदेशी युवती से बातचीत हुई। इसके बाद बातचीत का दौर बढ़ गया और दोनों में रोज कई घंटे बात होने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक दिन युवती ने उनसे मिलने के लिए भारत आने की बात कही। इसके चार दिन बाद उन्हें एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने एक विदेशी महिला को पकड़ा है, जो खुद को उनका मित्र बता रही है। कॉल करने वाले के अनुसार उसके पास भारी मात्रा में विदेशी करेंसी पकड़ी गई है। अगर वह उन्हें पहचानते हैं तो वह कस्टम से संपर्क कर उनके खाते में पैसे जमा करवाकर उन्हें छुड़वा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी तक लिया रिमांड पर

facebook fraud, chandigarh news, friend on facebook
फेसबुक - फोटो : Demo Pic
आरोप के अनुसार इसके बाद उन्होंने उनकी महिला मित्र से बात कराई और उसके कहने पर उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद उस महिला से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा।

खुद को ठगे जाने का पता चलने पर मोहाली निवासी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर जांच शुरू हुई। जांच के दौरान सीबीआई ने नाइजीरिया निवासी स्टैनली और उसके साथ मिलकर ठगी करने के आरोप में नार्थ ईस्ट के शिलांग निवासी अलिशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर चार जनवरी तक का रिमांड लिया है। फिलहाल जांच एजेंसी दोनों को दिल्ली लेकर गई हुई है। वहां उनसे मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और पैसे की रिकवरी करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed