{"_id":"ac81f2e7b9892dfa6cec3fb33213571c","slug":"facebook-account-hack-accused-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर भेज रहा था कमेंट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर भेज रहा था कमेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की बेटी का फेसबुक अकाउंट हैक कर ग्यारहवीं क्लास के छात्र ने कमेंट्स किया था। यह खुलासा साइबर सेल की जांच के दौरान हुआ। साइबर सेल ने ग्यारहवीं क्लास के छात्र को जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
फेसबुक अकाउंट हैक करने वाला छात्र सेक्टर-52 का रहने वाला है। साइबर सेल छात्र को बिना गिरफ्तार किए ही उसके खिलाफ जल्द ही अदालत में चार्जशीट फाइल करेगी।
विज्ञापन
मनीमाजरा के डॉक्टर ने साइबर सेल को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। बेटी के फेसबुक अकाउंट से कमेंट्स और लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक अकाउंट हैक होने में मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल हुआ है।
पुलिस ने मोबाइल से मालिक का पता किया तो वह सेक्टर -52 के ग्यारहवीं क्लास के छात्र के नाम पाया गया।
पुलिस ने छात्र से पूछा तो उसने फेसबुक हैक करने के बारे में पुलिस के सामने खुलासा किया। साइबर सेल ने मामले में छात्र के बयान दर्ज किए।