{"_id":"69d86f4a7b9be8bf6e0270b8","slug":"extortion-racket-in-chandigarh-panchkula-mohali-club-and-hotel-operators-mukul-rana-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में रंगदारी का खेल: क्लब, होटल संचालकों से लाखों की उगाही, मुकुल राणा चला रहा नेटवर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्राइसिटी में रंगदारी का खेल: क्लब, होटल संचालकों से लाखों की उगाही, मुकुल राणा चला रहा नेटवर्क
Fri, 10 Apr 2026 01:00 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:00 PM IST
सार
रंगदारी का नेटवर्क ट्राइसिटी में बड़े स्तर पर सक्रिय था और हर महीने लाखों रुपये की वसूली कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठा मुकुल राणा ऑपरेट कर रहा था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में रंगदारी का खुला खेल चल रहा है। सेक्टर-9 स्थित चमनप्रीत उर्फ चिन्नी हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल से पूछताछ में क्लब संचालकों, होटल कारोबारियों और व्यापारियों से की जा रही रंगदारी वसूली का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल से पूछताछ में क्लब संचालकों, होटल कारोबारियों और व्यापारियों से की जा रही रंगदारी वसूली का खुलासा हुआ है।
क्लबों और होटलों से हो रही उगाही
जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर के विभिन्न क्लबों और होटलों से गैंगस्टर लक्की पटियाल और प्रिंस के नाम पर रंगदारी मांगते थे। आरोपी खुद को इन गैंगस्टरों का करीबी या भाई बताकर लोगों को डराते थे और हर महीने लाखों रुपये की उगाही करते थे। बुड़ैल और कजहेड़ी इलाके के कई होटल भी इस नेटवर्क के निशाने पर थे, जहां से नियमित रूप से पैसे वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
मुकुल राणा कर रहा ऑपरेट
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह नेटवर्क ट्राइसिटी में बड़े स्तर पर सक्रिय था और हर महीने लाखों रुपये की वसूली कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठा मुकुल राणा ऑपरेट कर रहा था। मुकुल और प्रिंस लक्की पटियाल के करीबी माने जाते हैं। आरोपियों ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें लक्की पटियाल के कई गुर्गें के नाम पुलिस को पता चले हैं। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस शहर के क्लब संचालकों और होटल मालिकों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। उनसे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके पास रंगदारी के लिए किस-किस के फोन आए, कौन लोग खुद को गैंग से जुड़ा बताकर धमकी देते थे । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और ट्राइसिटी में सक्रिय इस संगठित वसूली रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन