{"_id":"63fb68171b67edeec2054653","slug":"extortion-demanded-through-whatsapp-from-vice-president-of-bjp-mahila-morcha-in-ludhiana-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से मांगी रंगदारी, धमकाया- पुलिस को बताया तो गोलियों से छलनी कर देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से मांगी रंगदारी, धमकाया- पुलिस को बताया तो गोलियों से छलनी कर देंगे
Sun, 26 Feb 2023 07:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:42 PM IST
सार
हैरानी की बात यह है कि धमकी देने वाले ने पार्षद राशि अग्रवाल से कहा कि पुलिस के पास जाने का फायदा नहीं है। कुछ समय बाद पंजाब पुलिस के एक डीएसपी का फोन आएगा और तीन लाख रुपये उन्हें कहां पहुंचाने हैं, इस बारे में बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
राशि अग्रवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पार्षद राशि अग्रवाल को गैंगस्टरों ने धमकी दी और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसे गोलियां से छलनी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राशि हेमराज अग्रवाल ने इसकी शिकायत थाना हैबोवाल के एसएचओ बिटन कुमार को दी। उन्होंने साइबर सेल की मदद से पता कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की अन्य उपाध्यक्ष मनीषा सूद को धमकी मिली तो पार्षद राशि अग्रवाल फेसबुक पर लाइव आईं। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी साझा की और सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पार्षद राशि हेमराज अग्रवाल ने बताया कि पांच दिन पहले मंगलवार की रात करीब पौने 11 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया और उसमें धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिया तो कितनी गोलियां उसे मारी जाएंगी... उसे भी नहीं पता। यह भी कहा गया कि अगर पुलिस को इस बारे में शिकायत दी तो उसका हाल और भी बुरा होगा।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि धमकी देने वाले ने पार्षद राशि अग्रवाल से कहा कि पुलिस के पास जाने का फायदा नहीं है। कुछ समय बाद पंजाब पुलिस के एक डीएसपी का फोन आएगा और तीन लाख रुपये उन्हें कहां पहुंचाने हैं, इस बारे में बता दिया जाएगा।
राशि अग्रवाल ने कहा कि उनके घर बच्चा बीमार था तो उन्होंने इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं दी। अगले दिन परिवार को सूचना देकर पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं और लोगों के सुख दुख में जाती हैं। मगर पंजाब की कानून-व्यवस्था इस कदर चरमरा चुकी है कि अब घरों से महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। भाजपा पार्षद ने कहा कि सीएम भगवंत मान इस ओर ध्यान दें।