हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश, देशभर में ऐसे चलता था काला कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व एनसीबी इस महीने शहर से पांच बार हेरोइन की तस्करी में लिप्त तस्करों को पकड़ चुकी है। शहर में व आसपास के इलाकों में बढ़ रहे हेरोइन तस्करी के मामलों से सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में है।
जांच एजेसिंयों को हेरोइन के नये स्रोत का भी पता चला है। पहले जहां तस्कर हेरोइन अफगानिस्तान से आती थी, अब वो मणिपुर से लाकर तस्करी कर रहे है।
एनसीबी डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए हेरोइन तस्करों से पूछताछ में यह बात सामने आया है कि तस्कर मणिपुर से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई कर रहे हैं।
मणिपुर में सस्ती हेरोइन की यूपी में होती है प्रोसेसिंग
तस्करों ने यह भी खुलासा किया है कि नशेड़ियों में चरस केबाद हेरोइन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा है। उनके अनुसार मणिपुर में हेरोइन सस्ती पड़ती है। वहां से नशे का सामान लाकर उसे उत्तर प्रदेश के बदायूं, बरेली व अन्य जगहों पर प्रोसेस किया जाता है।
हेरोइन तस्करी का दिल्ली इस समय ट्रांजिट प्वाइंट बना हुआ है। दिल्ली से तस्करों के हाथ में हेरोइन पहुंचती है। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई की जाती है।
अक्तूबर माह में हेरोइन के मामले
3 अक्तूबर को आपरेशन सेल ने कबड्डी खिलाड़ी को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
6 अक्तूबर को पुलिस ने 3.75 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया।
10 अक्तूबर यूटी पुलिस ने हिसार निवासी को 12 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
11 अक्तूबर को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने सेक्टर 47 से 5 ग्राम हेरोइन के साथ एक को गिरफ्तार किया।
21 अक्तूबर को एनसीबी ने अंबाला - चंडीगढ़ हाईवे पर एक नेशनल कुश्ती खिलाड़ी व उसके साथी को 104 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।