{"_id":"62811f881e4da3661c3c7ffc","slug":"explosion-in-truck-standing-in-hotel-in-charkhi-dadri-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: होटल में खड़े ट्राले में किया विस्फोट, दो बम को बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: होटल में खड़े ट्राले में किया विस्फोट, दो बम को बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय, एक गिरफ्तार
Sun, 15 May 2022 09:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 May 2022 09:18 PM IST
सार
बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसे चंद मिनटों में बर्बाद करने की धमकी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात की है।
विज्ञापन
ट्राला में विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय करने में जुटा बम निरोधक दस्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कलियाणा के समीप होटल पर खड़े ट्रॉले में खनन में इस्तेमाल होने वाले बारूद से विस्फोट किया गया। इससे ट्रॉले को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच दो विस्फोटकों को निष्क्रिय कर अपने कब्जे में ले लिया है। वारदात रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गांव कलियाणा निवासी विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात को उसने अपना ट्रॉला कलियाणा के समीप एक होटल के पास खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो ट्रॉले में काफी नुकसान मिला।
विज्ञापन
वहीं, होटल मालिक ने बिजेंद्र को बताया कि रात तीन बजे कुछ लोगों ने पहाड़ में पत्थर तोड़ने वाले बारूद से ब्लास्ट कर दिया। इससे ट्रॉले के टर्बो रेडियटर, अल्टीनेटर, इंजन में नुकसान हुआ है। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने उसे चंद मिनटों में बर्बाद करने की धमकी थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात की है।
विज्ञापन
ट्रॉले में बारूद के तीन बम थे, जिनमें से आरोपी ने एक को ब्लास्ट कर दिया था। दो बमों को निष्क्रिय कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - हरीश कुमार, एसआई, जांच अधिकारी