फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

आपकी रूह कंपा देंगे सतलोक आश्रम के 7 सच

Thu, 27 Nov 2014 02:24 PM IST
श्याम द्विवेदी, राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार
श्याम द्विवेदी, राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 27 Nov 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

सतलोक आश्रम अपने अनुयायियों को भले ही एक धार्मिक संस्था के नाम पर आकर्षित करता हो लेकिन हकीकत में यह किसी मल्टीनेशनल कंपनी से कम नहीं था। इसके नियम किसी कंपनी की ही तरह सख्त और कारोबार को लगातार बढ़ाने वाले थे। आश्रम प्रबंधन के लोगों ने अनुयायियों की संख्या बढ़ाने के लिए बाकायदा एक चेन सिस्टम लागू कर रखा था।

विज्ञापन


इसके तहत आश्रम का हर सदस्य को कम से कम तीन परिवारों को आश्रम से जुड़वाना होता था। खास बात यह थी कि आश्रम सदस्य की जमानत पर ही नए सदस्यों को एंट्री मिलती थी। किसी भी नए सदस्य को पहली बार सत्संग में फ्री एंट्री मिलती थी।
विज्ञापन


सत्संग में पांच से सात दिन गुजारने के बाद जब वह दोबारा पहुंचता था तो उसे भी सदस्यता लेनी पड़ती, जिसका शुल्क एक हजार रुपये लिया जाता था। आश्रम की इस व्यवस्था को रामपाल का एक बेटा, दामाद और उसके राजदार संभाल रहे थे। इनके अलावा कुछ एमबीए डिग्रीधारी तो कुछ कंप्यूटर इंजीनियर भी बाबा के कारवां को बढ़ाने में सहयोग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बिग बॉस’ की तरह नजर रखता था रामपाल

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

करोड़ों की लागत से बने रामपाल के आश्रम में आधुनिक तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया था। आश्रम का सारा सिस्टम ऑनलाइन था। आश्रम के बाहरी स्थानों पर तो ओपन सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जबकि अंदरूनी हिस्सों में पेंसिल कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों के बारे में या तो रामपाल जानता था अथवा उसके खास राजदार।

सभी कैमरों से अटैच एलईडी आश्रम के उस तहखाने में लगाए थे, जिसके ऊपर रामपाल के प्रवचन का केबिन बना था। रामपाल जब प्रवचन के दौरान गायब हो जाता था तो वह तहखाने में चला जाता और वहां से कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर दोबारा प्रकट होकर आश्रम की गतिविधियां अनुयायियोें को बताता था। इससे लोगों को लगता था कि रामपाल चमत्कार कर रहा है।

कैमरों का कनेक्शन रामपाल के निजी कमरों में भी किया गया था। इसीलिए वह बिग बॉस की तरह आश्रम में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखता था। आरोप तो यहां तक हैं कि उसने बाथरूम में भी पेंसिल कैमरे लगवाए थे। अपने कमरे में लगे कंप्यूटर के माध्यम से वह सभी सिस्टम पर नजर रखता था।

तीन स्तर पर दीक्षा, 9 हजार में सतनाम

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

आश्रम में अनुयायियों को तीन स्तर पर दीक्षा दी जाती थी। पहले स्तर पर सदस्यता, दूसरे पर सतनाम और तीसरे स्तर पर सारनाम दिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हर व्यक्ति को लंबा समय आश्रम में गुजारना होता था। दीक्षा की प्रक्रिया क्रमश: यह थी।
सदस्यता: आश्रम का सदस्य बनने के बाद से ही गुरुमंत्र दिया जाता था। यह गुरुमंत्र था गायत्री मंत्र का जाप। तीन माह तक अनुयायी इसका जाप करता रहता था। इसके लिए सदस्यों को एक हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था, जो सदस्यता शुल्क के रूप में लिया जाता था।
सतनाम: सदस्यता के तीन माह बाद अनुयायी को सतनाम दिया जाता था। इससे आश्रम में सदस्य की महत्ता बढ़ जाती थी। वह आश्रम के कार्यों में हाथ बंटाने लगता था। इसके लिए सदस्य को नौ हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था। यह अनुयायी की इच्छा पर निर्भर करता था कि वह सतनाम चाहता है कि नहीं।

10 हजार में सारनाम, एक लाख में सतलोक

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

सारनाम: जो व्यक्ति दस वर्षों तक आश्रम से जुड़ा रहता था,उसे सारनाम दिया जाता था। ऐसे सदस्य कार्यकारिणी में भी शामिल किए जाते थे और इन्हें कोई न कोई पद भी मिलता था। इसके लिए दस हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था। यह सतनाम प्राप्त सदस्यों की इच्छा पर था कि वह इसे ग्रहण करना चाहते हैं अथवा नहीं।

सतलोक का टिकट: दीक्षा की प्रक्रिया पार करने वाले और 15 वर्षों तक आश्रम में निष्ठा से सेवा करने वालों के लिए सतलोक का टिकट दिया जाता था। इसकी कीमत एक लाख रुपये थी। हालांकि यह टिकट आश्रम के ज्यादातर धनाढ्य सदस्य ही ले पाते थे। आश्रम की ओर से यह दावा किया जाता था कि सतलोक  का टिकट पाने वाला सीधे स्वर्ग जाता है।

राजदारों को दिए गए थे चार कोड नंबर

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

रामपाल ने अपने खास सेवकों को एक विशेष कोड दिया हुआ था। कोड के हिसाब से अलग-अलग सेवादारों के काम का बंटवारा और आश्रम के एक सीमित दायरे तक एंट्री कार्ड था। सतलोक आश्रम में खास राजदारों को चार कोड नंबर दिए हुए थे।

इस कोड में ए, बी, सी, डी कोड लिखा होता था। हर कोड के सीमित सेवादारों को इनका टोकन दिया हुआ था। रामपाल की निजता भंग न हो, इसके लिए कोड टोकन देखने के बाद ही सेवादार की एंट्री होती थी।

ए कोड केवल महिलाओं को
रामपाल के एक अनुयायी ने बताया है कि ए कोड केवल चार से पांच महिलाओं के पास था। ये महिलाएं कोठी में रामपाल के साथ ही रहती थीं। रामपाल के खान-पान का ध्यान रखना, लॉकरों में रखे जाने वाले धन के बारे में इन्हें भी जानकारी होती थी। कोठी में रहने वाली महिला सेवादार कभी बाहर नहीं निकलती थीं। इन्हें बाहर के लोगों से सीधे रूप में बातचीत करने का अधिकार नहीं था।

बी कोड वाले करते थे रामपाल की मसाज

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

रामपाल के बाथरूम के सामने कुछ खास सेवादारों की सूची मिली है। इन सेवादारों को आश्रम ने कोड बी दे रखा था। बताया जा रहा है कि ये बी कोड वाले महिला-पुरुष सेवादार रामपाल की मसाज करते थे।

इन सेवादारों को अलग-अलग दिन के हिसाब से बुलाया जाता था। कड़े पहरे में ही ये रामपाल के ‘राजमहल’ में घुसते थे। इन्हें चेकिंग के बाद अंदर आने दिया जाता और फिर बाहर तक सेवादार खुद छोड़कर आते थे।

सी कोड में थे बाबा की दिनचर्या तय करने वाले

EXCLUSIVE: Seven Inside Facts of Satlok Ashram

आश्रम में सी कोड उन खास राजदारों को दिया गया था, जो रामपाल की पूरी दिनचर्या तय करते थे। वे रामपाल से बातचीत कर पूरे दिन का टाइम टेबल बनाते कि कब बाबा प्रवचन करेंगे। प्रवचन अथवा सत्संग के दौरान जुटने वाली भीड़ के लिए बैठने और खाने-पीने की व्यवस्था पर मंथन करना इनका काम था।

डी कोड में थे बावर्ची, धोबी और साफ-सफाई वाले
रामपाल के डी कोड के सेवादार में बावर्ची धोबी और साफ-सफाई वाले थे। इन सभी सेवादारों को इनके प्रबंधन कमेटी से आईकार्ड जारी किए गए थे, जिन्हें लेमिनेशन करवाकर ये अपने साथ लगाते थे। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें स्पेशल कोड का कार्ड देखकर ही रामपाल के ‘राजमहल’ में एंट्री करने दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed