{"_id":"c623236223bb5841bc1ea405186df4de","slug":"examinee-arrest-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देने आए युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देने आए युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Apr 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह एसएससी की क्लर्क टाइपिस्ट की परीक्षा देने आए युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
सभी आरोपी हरियाणा के निवासी हैं। जिला अदालत ने जिला सोनीपत निवासी आरोपी संदीप, विनोद कुमार, जिंद निवासी पकंज और सोनिपत निवासी मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले पुलिस दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले करीब एक दर्जन आरोपी युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
सेक्टर-22 पुलिस चौकी प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है जिन आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया हैं वह अपने दोस्तों के लिए पेपर देने के लिए आए हुए थे।
पिछले मंगलवार से सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा चल रही है। पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल तक लगातार परीक्षा होनी है।