फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exam paper of class 12 viral on whatsapp, paper cancel

व्हाट्सऐप पर 12वीं का पेपर वायरल, परीक्षा कैंसिल

Thu, 05 Mar 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 05 Mar 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
exam paper of class 12 viral on whatsapp, paper cancel

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दूसरे सेमेस्टर की पहली परीक्षा का अंग्रेजी का पर्चा इम्तिहान शुरू होने से पहले ही लीक हो गया। परीक्षा से घंटेभर पहले ही पर्चा इस कदर वायरल हुआ कि ’खास’ से आम हाथों तक पहुंच गया। बात शिक्षा बोर्ड प्रशासन तक पहुंची तो पर्चा रद कर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस पर्चे की फोटोस्टेट कॉपी वाट्स-एप पर खूब वायरल हुई। बोर्ड ने फिलहाल मामले की जांच आरंभ कर दी है। अभी यह भी बताने को तैयार नहीं है कि पर्चा किस जगह से लीक हुआ। सोनीपत व रोहतक के नाम की दिनभर अफवाह रही।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा का आज पहला दिन था। सुबह के सत्र में पहले सेमेस्टर की रि-अपीयर की परीक्षा ठीक-ठाक संपन्न हुई। द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी का पेपर सांध्यकालीन पारी दोपहर ढाई बजे शुरू होना था। लेकिन, इससे पहले पर्चा रद करना पड़ा। प्रदेश में ज्यादातर जगह पर्चा रद होने की सूचना देरी से पहुंची, लिहाजा कई केंद्रों में 10 मिनट से लेकर 30-40 मिनट तक परीक्षार्थियों ने पेपर सॉल्व किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर केवल इतना बताया है कि बोर्ड मुख्यालय पर एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि अंग्रेजी (कोर / वैकल्पिक) विषय का पेपर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही आउट हो गया है। इस सम्बन्ध में बोर्ड प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में इस पेपर को स्थगित करते हुए इसकी गहन जांच करवाने बारे कार्यवाही शुरू कर दी है, ताकि पेपर के आउट होने के स्त्रोत, स्थान व दोषी व्यक्तियों का जल्द से जल्द कार्रवाई पता चल सके।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बारहवीं परीक्षाओं का द्वितीय सेमेस्टर (नियमित / रि-अपीयर) का अंग्रेजी (कोर / वैल्पिक) विषय का पेपर प्रदेशभर में स्थगित कर दिया गया है। सीनियर सेकेंडरी द्वितीय सेमेस्टर (नियमित / रि-अपीयर) का अंग्रेजी (कोर / वैल्पिक) विषय की पुन: परीक्षा बारे तिथि व समय शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

अब दो शिफ्टों में बंटेंगे प्रश्न-पत्र

exam paper of class 12 viral on whatsapp, paper cancel

अंग्रेजी का पर्चा लीक होने बाद शिक्षा बोर्ड ने आनन-फानन में प्रश्न-पत्र वितरण का ढंग बदलने का निर्णय लिया है। बोर्ड अब शिफ्ट के हिसाब से प्रश्न-पत्र वितरित करेगा। यानी परीक्षा के प्रात:कालीन सत्र की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के पैकेट निर्धारित स्थान से प्रात: 9:00 बजे तथा सायंकालीन सत्र की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के पैकेट दोपहर 12:30 बजे से वितरित किए जाएंगे। पहले केवल सुबह के वक्त ही प्रश्न-पत्र पैकेट का वितरण होता रहा है। सांध्यकालीन परीक्षा का प्रश्न-पत्र सुबह ही थमा दिया जाता रहा है।

बोर्ड के संयुक्त सचिव महेंद्र पाल ने बताया कि सबन्धित केन्द्र अधीक्षक स्वयं या उन द्वारा प्राधिकृतपर्यवेक्षक या लिपिक को अथॉरिटी लेटर देकर प्रश्न-पत्रों के पैकेट प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्न-पत्रों के पैकेट प्राप्त करने वाला व्यक्ति अपना पहचान-पत्र फोटो प्रति सहित लेकर आएगा।

दोनों बार आने वाले व्यक्ति को बोर्ड द्वारा अलग-अलग आने जाने के लिए यात्रा भत्ता देय होगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे प्रश्न-पत्र वितरण के समय नियुक्त अधिकारी को यह निर्देश दें कि वे दोनों समय अपनी देखरेख में प्रश्न-पत्रों का वितरण करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed