{"_id":"5e1f812fca1973bb78810d3b73f5d5de","slug":"every-third-day-a-girl-missing-in-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई, हर तीसरे दिन लापता हो रही लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हद हो गई, हर तीसरे दिन लापता हो रही लड़की
अमर उजाला / चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 27 दिन में शहर से आठ नाबालिग लड़कियां गायब हो चुकी हैं। पुलिस उनमें से एक भी लड़की का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया। यह किशोरी 8 दिसंबर से गायब है। सेक्टर-31 पुलिस ने नाबालिग मामला दर्ज किया है।
रामदरबार निवासी मदन लान ने पुलिस शिकायत में कहा है कि वह पेंटर का काम करता है। उसकी पत्नी की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है।
उसके तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मीनू (16) 8 दिसंबर से गायब है। किशोरी के पिता ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और मोहल्ले में तलाश की।
विज्ञापन
जब उसे कहीं पर भी अपनी बेटी का पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी।
शहर से अब तक लापता हुई नाबालिग लड़कियां
16 नवंबर : मनीमाजरा से बच्ची लक्ष्मी
20 नवंबर: कॉलोनी नंबर 5 से शबानी के लापता होने का केस दर्ज
2 दिसंबर : अटावा से बच्ची
6 दिसंबर : रामदरबार से 17 वर्षीय युवती
7 दिसंबर : सेक्टर-33 ए से बच्ची सानिया
8 दिसंबर : रामदरबार से 16 वर्षीय किशोरी
10 दिसंबर : धनास से 15 वर्षीय किशोरी
11 दिसंबर : सेक्टर-22 से 16 वर्षीय किशोरी