मंदिर से लौट रही युवती को छेड़ा, समझाने गया भाई तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से पूजा कर घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव अभयपुर की 21 वर्षीय लड़की मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थी।
अचानक गांव का ही करणदीप उसके आगे आ गया और उसे रोक लिया। युवक ने जबरन युवती का हाथ पकड़कर उसे घर ले जाने की कोशिश की। परंतु वह भाग निकली और घटना के बारे में अपने भाई को बताया।
इसके बाद लड़की का भाई करणदीप को समझाने गया, मगर करणदीप ने अपने परिवार समेत उस पर हमला कर दिया। इसमें उसके दो दांत टूट गए और उसके शरीर पर भी कई चोटें आईं।
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
घटना के बाद दो दिन तक जब सेक्टर-19 चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, तो युवती ने डीसीपी हामिद अख्तर को फोन कर मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद डीसीपी ने मामले में सेक्टर-20 थाना प्रभारी व महिला सेल प्रभारी राजेश कुमारी को जांच करने के लिए कहा।
रविवार को पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर करणदीप के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच के दौरान मारपीट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।