फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eve teasing in pu campus, punjab university, chandigarh,

फिर शर्मसार पीयू, कैंपस में ही एक छात्र ने की गंदी हरकत

Sat, 06 Aug 2016 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Aug 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
 eve teasing in pu campus, punjab university, chandigarh,
eve teasing in pu campus - फोटो : demo
चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में लगातार हो रही घटनाओं से पीयू प्रशासन को शर्मसार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। वीरवार देर शाम एक बाहरी युवक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीयू कैंपस में गाड़ी में बैठे युवक ने छात्रा पर भद्दे कमेंट किए। कुछ देर तक छात्रा ने विरोध किया लेकिन जब छात्र नहीं माना तो उसने मामले की जानकारी पीयू सिक्योरिटी गार्ड को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पीयू के आला अधिकारी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


युवक ने कैंपस से भागने की कोशिश की, लेकिन गेट बंद कर उसकी दबोच लिया गया। पीयू सिक्योरिटी ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा की मांग पर  मामले को पीयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने पीयू सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी के पास भी रेफर कर दिया है। जानकारी अनुसार घटना करीब शाम 8.30 बजे की है। पीयू कैंपस में हॉस्टल नंबर 6 के सामने एक गाड़ी में पीयू के लॉ विभाग का पूर्व छात्र गाड़ी में साथियों के साथ घूम रहा था। युवक ने छात्रा पर कमेंट किया और उसे पकड़ने की कोशिश की। छात्रा द्वारा कई बार चेतावनी के बाद भी युवक नहीं माना। मामले की जानकारी मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


उधर इस मामले में डीएसपी रामगोपाल का कहना कि पीयू में हुई छेड़छाड़ की घटना में छात्रा ने शिकायत देने से मना कर दिया। छात्रा ने पीयू प्रशासन की पीयू कैश कमेटी को कार्रवाई के लिए लिखा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी पीयू मार्केट और गर्ल्स हॉस्टल के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुका है। लेकिन फिर भी पीयू कैंपस में लड़कियों की सिक्योरिटी को लेकर सवालिया निशान उठाता रहा है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ.जितेंद्र ग्रोवर ने मामले की पुष्टि की है। छात्रा की अपील पर पीयू कैश को भी शिकायत भेजी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed