फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Escaped from police bike

इस व्यक्ति की करतूत जान आप भी कहेंगे....ऐसा कैसे

Sat, 15 Mar 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 15 Mar 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
Escaped from police bike

शहर में एक अनोखी घटना हुई। एक व्यक्ति ने अपनी मां को घर में बंद कर दिया। उसे बचाने जब पुलिस आई तो धोखे से पुलिसकर्मियों को भी घर में बंद कर दिया और उनकी ही बाइक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को हाईवे पर छोड़कर एक युवती की स्कूटी लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इतनी करतूत करने वाले व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सरीन नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी मां को सेक्टर-21 स्थित अपने घर में बंद कर दिया और खुद बाहर छिप गया। सूचना पाकर सेक्टर-21 पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी महिला को छुड़ाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का दरवाजा खोलकर वे जैसे ही अंदर घुसे, सरीन ने पुलिसवालों को भी उसी घर में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने अपने सहयोगियों से संपर्क कर खुद को बाहर निकाला।

कुछ ही मिनट बाद सूचना आई कि सेक्टर-4 के नजदीक हाईवे पर बाइक सवार बाइक छोड़कर युवती की स्कूटी लेकर फरार हो गया।

सेक्टर-2 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि सेक्टर-21 से पुलिसकर्मियों की जो बाइक गायब हुई थी, हाईवे किनारे खड़ी वही बाइक है और पुलिसकर्मियों की बाइक लेकर भागने वाला व्यक्ति ही स्कूटी लेकर भाग गया, क्योंकि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था।


शुक्रवार देर शाम दो चौकियों की बीच घटी इस वारदात ने पुलिस को रात तक छकाया। समाचार लिखे जाने तक सेक्टर-21 में पुलिस उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी।

वहीं स्कूटी की मालकिन जीरकपुर निवासी अनामिका की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया है। अनामिका गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकने जा रही थी, तभी सरीन ने उसे रोककर धमकाया और स्कूटी ले भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed