फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   escaped from chandigarh police custody, notorious criminal arrest

पुलिस कस्टडी से भागने वाला शातिर गुरजंट 3 साथियों सहित गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
escaped from chandigarh police custody, notorious criminal arrest
शातिर आरोपी गुरजंट सिंह ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala

पेशी से आते समय चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागने वाले शातिर अपराध्‍ाी को सीआईए स्टाफ ने 3 साथियों सहित गिरफ्तार किया है। राजपुरा में पेशी से आते समय चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागने वाले शातिर आरोपी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को सीआईए स्टाफ ने तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार, एक पिस्टल प्वाइंट 32 बोर, चार कारतूस और 17 लाख 50 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रायपुर खुर्द, फरमान खान निवासी भागोमाजरा, कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा निवासी मौली बैदवान के रूप में हुई है। यह दावा एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पीसीए स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को किया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में व्हीकल चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं, चोरी किए गए वाहनों को जाली दस्तावेज बनाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर कार्रवाई एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह की अगुवाई में थानेदार पवन कुमार समेत सीआईए स्टाफ ने थाना सोहाना के एरिया में मौजूद थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि कुलविंदर सिंह निवासी गांव रायपुर खुर्द, फरमान खान निवासी भागोमाजरा, कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा निवासी मौली बैदवान, हन्नी व सन्नी दोनों निवासी रसूलपुर जिला रोपड़ ने चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागे गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को शरण दे रखी है। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर काबू कर लिया।

जेल में बना था गुरजंट को भगाने का प्लान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुरजंट जब बुड़ैल जेल में बंद था। इस दौरान मोटरसाइकिल चोरी के केस में गुरजंट का दोस्त कुलविंदर सिंह भी जेल में था। इसी दौरान गुरजंट को पुलिस कस्टडी से भगाने की योजना तैयार की थी।


पेशाब करने के बहाने से भागा था जानकारी के मुताबिक बीते छह जून को गुरजंट फार्च्यूनर कार छीनने के आरोप में राजपुरा अदालत में पेशी के लिए गया था। चंडीगढ़ पुलिस के तीन मुलाजिम गुरजंट को स्कोडा रैपिड कार में लेकर आए थे। वहीं, अन्य आरोपी प्लान के मुताबिक स्विफ्ट कार में पहुंच गए थे। उसके साथ फरमान भी था। उसके साथी पुलिस का पीछा कर रहे थे। पेशी से लौटते समय पुलिस वाले गुजरंट को लेकर मोहाली के सेक्टर-67 स्थित गुरु नानक स्वीट्स के पास रुके। इसी बीच जब वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए तो जंटा ने प्लान के मुताबिक पेशाब जाने की बात कहीं। इसी बीच पीछे उसके साथी आ रहे थे। दोस्तों की गाड़ी में बैठकर वह फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed