फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entrepreneur shot dead in Panipat

बदमाशों ने बिजनेसमैन को गोलियों से भूना, मजदूरों की पकड़ में आए आरोपी, जमकर की धुनाई

Sat, 11 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Sat, 11 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur shot dead in Panipat
मृतक की फाइल फोटो और आरोपियों को गाड़ी में डालती पुलिस
हुडा औद्योगिक सेक्टर 29-पार्ट-टू स्थित नवदुर्गा डायर्स फैक्टरी के संचालक एवं डायर्स एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद गुप्ता (62) की फैक्टरी में घुसकर शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय श्रमिकों को वेतन के पैसे दिए जा रहे थे। इस दौरान गोली मारकर पैसे लेकर भाग रहे दोनों बदमाशों को कारोबारी के चालक ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


लेबर ने दोनों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। वहां एक बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। प्रमोद गुप्ता का बेटा अंकुर गुप्ता निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वे शुक्रवार को लेबर को जुलाई माह का वेतन बांट रहे थे। उनके पास पांच लाख रुपये नकदी थी। वह अपने पिता के साथ में बैठा था। 
विज्ञापन


इसी वक्त दो युवक बाइक पर आए। एक ने हेलमेट डाल रखा था। दूसरे ने काला चश्मा लगा रखा था और मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। बदमाशों ने उसके पिता पर पिस्तौल तान दी और पैसे मांगे। उन्होंने बदमाशों को पैसे दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी छाती में तीन गोलियां मार दी। गोली लगते ही गुप्ता कुर्सी समेत भूमि पर गिर पडे़। इसके बाद कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाई और दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। उन्होंने दोनों लुटेरों की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर की पिटाई से दोनों बदमाश बेहोश हो गए। इधर, गोली लगने से प्रमोद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हुडा सेक्टर 11-12 के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हैदराबादी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रमोद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।


बदमाशों की हालत गंभीर : दूहन
बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया गया था। लेबर ने बदमाशों की पिटाई की है। इसमें उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। - जगदीप दूहन, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed