फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enter a case of sexual harassment on the Vice President of the private company

प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, आरोपी चल रहा फरार

Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Enter a case of sexual harassment on the Vice President of the private company
सांकेतिक तस्वीर
 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित एक नामी प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर कंपनी की महिला मुलाजिम ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अमित बक्शी की शिकायत पर आरोपी पर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान अमित तयाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि कंपनी का आफिस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में है। 13 दिसंबर, 2017 को वह अपने दफ्तर में थी। इस दौरान आरोपी आया और उसने उसे देर शाम तक रुकने को कहा। शाम को आरोपी ने उसे अपने केबिन में बुलाया और उससे छेड़छाड़ की कोशिश की गई। उसने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया। साथ ही अपने आफिस में काम करने वाले एक साथी को भी इस बारे में बताया। 
विज्ञापन


वहीं, पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी पर दबाव बनाया कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत न करे। हालांकि पीड़िता ने सारी बात अपने ससुराल वालों को बताई। साथ ही इस मामले में पुलिस शिकायत करने का फैसला लिया। इस बीच इसी मामले को लेकर कंपनी में एक कमेटी बनाई गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल को इस बारे में शिकायत दी। उन्होंने इस मामले को डीएसपी स्तर के अधिकारी को मार्क कर दिया। अभी तक जांच चल ही थी कि उन्होंने इस संबंध में एक एप्लीकेशन अदालत में दायर की। अदालत ने उनकी एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया। इसके बाद उनके आदेश पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed