{"_id":"5b5b652c4f1c1bbd298b6629","slug":"enter-a-case-of-sexual-harassment-on-the-vice-president-of-the-private-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, आरोपी चल रहा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, आरोपी चल रहा फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित एक नामी प्राइवेट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर कंपनी की महिला मुलाजिम ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अमित बक्शी की शिकायत पर आरोपी पर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान अमित तयाल के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि कंपनी का आफिस इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात में है। 13 दिसंबर, 2017 को वह अपने दफ्तर में थी। इस दौरान आरोपी आया और उसने उसे देर शाम तक रुकने को कहा। शाम को आरोपी ने उसे अपने केबिन में बुलाया और उससे छेड़छाड़ की कोशिश की गई। उसने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया। साथ ही अपने आफिस में काम करने वाले एक साथी को भी इस बारे में बताया।
वहीं, पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी पर दबाव बनाया कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत न करे। हालांकि पीड़िता ने सारी बात अपने ससुराल वालों को बताई। साथ ही इस मामले में पुलिस शिकायत करने का फैसला लिया। इस बीच इसी मामले को लेकर कंपनी में एक कमेटी बनाई गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल को इस बारे में शिकायत दी। उन्होंने इस मामले को डीएसपी स्तर के अधिकारी को मार्क कर दिया। अभी तक जांच चल ही थी कि उन्होंने इस संबंध में एक एप्लीकेशन अदालत में दायर की। अदालत ने उनकी एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया। इसके बाद उनके आदेश पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।