फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   encounter between police and badmash in patiala of Punjab

पटियालाः पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के सदस्य गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
encounter between police and badmash in patiala of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पंजाब के पटियाला में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ गांव सिऊना के नजदीक शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को मौके से हथियारों और स्विफ्ट डिजायर कार समेत गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपराधी नव लाहौरिया समेत तीन बदमाश हथियारों के साथ भागने में सफल हो गए। फायरिंग के दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे नाभा रोड पर पीआरटीसी वर्कशाप के नजदीक आईटीआई चौक के पास हथियार दिखाकर प्रताप नगर के सुरिंदर चंद से क्विड कार लूटी गई थी। फास्ट फूड का काम करने वाले सुरिंदर चंद ने बयान दिया था कि वह कार से चिकन लेने गया था। 
विज्ञापन


वह कार रोककर अपने मोबाइल को देख रहा था। इसी दौरान कार की खिड़की से एक व्यक्ति ने हथियार दिखाकर उसे चाबी छोड़कर कार से निकलने को कहा। डरे सुरिंदर चंद ने वैसा ही किया जिसके बाद आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बीच पुलिस को आरोपियों के गांव सिऊना के नजदीक होने का पता लगा। एसएसपी सिद्धू की अगुवाई में पुलिस ने गांव सिऊना के रणजीत नगर इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार को भगा लिया और पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने सात-आठ फायर किए। 

दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान दो बदमाशों मनी निवासी गांव दुलड़ जिला पटियाला और नवनीत निवासी कैथल, हरियाणा को दो पिस्तौल और एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपराधी नव लाहौरिया अपने साथियों अंकुर और प्रशांत के साथ फायरिंग करता हुआ मौके से फरार होने में सफल रहा।


एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के शातिर अपराधी हैं। फायरिंग के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल आरोपियों से शुक्रवार रात लूटी कार बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed