{"_id":"58a2a732d5a66ca5b22d36df6a84743f","slug":"embarrassing-widow-mother-killed-by-her-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: इकलौते बेटे ने मार डाला अपनी मां को ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: इकलौते बेटे ने मार डाला अपनी मां को
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Mar 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेने वाले शिक्षित समाज के एक विद्यार्थी ने मां को मौत के घाट उतार डाला।
विज्ञापन
करनाल आईटीआई के छात्र कुलदीप सिंह सैनी ने शनिवार को विधवा मां मीना देवी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ दीपेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कस्सी भी बरामद कर ली है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मृतका के भाई जिला पंचकूला के गांव कड़ियाईवाला (रायपुररानी) निवासी फूल चंद ने बताया कि मीना के पति अमरीक सिंह सैनी की 2009 में मौत हो गई थी।
मां-बेटे में काफी समय से तकरार चल रही थी। कुलदीप सिंह करनाल स्थित आईटीआई में पढ़ता था। पैसों और जेब खर्च के लिए भी मां-बेटे में कई बार विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली की इकलौते बेटे कुलदीप ने अपनी मां मीना की कस्सी मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद वे गांव कोलापुर पहुंचे।