फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   email id hack, frauded by retired Colonel

ईमेल आईडी हैक कर रिटा. कर्नल से ठगे डेढ़ लाख

Thu, 29 May 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
email id hack, frauded by retired Colonel

रिटायर्ड बिग्रेडियर की ई-मेल आईडी हैक कर हैकर ने उनके दोस्त रिटायर्ड कर्नल से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। रिटायर्ड कर्नल को ठग्गी क ा तब पता चला जब उन्होंने अपने रिटायर्ड बिग्रेडियर से बीमार भाई के बारे में पूछा। रिटायर्ड बिग्रेडियर ने भाई बीमार होने से इंकार किया तो कर्नल ने सारी घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन


सेक्टर 33 निवासी रिटायर्ड बिग्रेडियर सुखदेव सिंह ने ई-मेल हैक कर दोस्त को ठगने की शिकायत साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने मामले की जांच की तो पता चला कि ई-मेल आईडी नाइजीरिया से हैक की गई थी।
विज्ञापन


साइबर सेल ने रिटायर्ड बिग्रेडियर सुखदेव सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं साइबर सेल की टीम लुधियान, तमिलनाडू और जबलपुर बैंक अकाउंट को सील करवाने रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया में बैठे युवक ने बिग्रेडियर की ईमेल आईडी की है हैक

email id hack, frauded by retired Colonel

सेक्टर 33 निवासी रिटायर्ड बिग्रेडियर सुखदेव सिंह ने साइबर सेल को दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसकी ई-मेल हाईडी हैक कर ली। ईमेल आईडी हैक करने के बाद उसकी मेल से रिटायर्ड कर्नल बीएस गिल को 18 जुलाई 2013 को ई मेल आई।

मेल में लिखा था कि सुखदेव सिंह का भाई बीमार है और यूके में इलाज के लिए 1850 पौड़ की जरुरत है। बीएस गिल ने 22 जुलाई 2013 को एक लाख रुपये लुधियाना स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में जमा करवा दिए। 24 जुलाई 2013 को हैक ने दुबारा से सुखदेव सिंह की ई-मेल  रिटायर्ड कर्नल बीएस गिल को भेजी और भाई की दवाईयों के लिए 50 हजार की मांग की।

मेल में कहा था बिग्रेडियर का कजन है यूके में बीमार

email id hack, frauded by retired Colonel

कर्नल ने 26 जुलाई को 50 हजार नगदी लुधियाना की आईसीआईसीआई बैंक में रुपये जमा करवा दिए। एक अगस्त 2013 को तीसरी बार कर्नल को मेल आई और कहा कि उसे यूके से चंडीगढ़ आने के लिए टिकट के लिए 60 हजार चाहिए।

रिटायर्ड कर्नल ने जबलपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में 60 हजार रुपये जमा करवा दिए। इस दौरान कर्नल ने बिग्रेडियर से उसके बीमार भाई के बारे पता किया तो बिग्रेडियर ने भाई के बीमार होने से इंकार कर दिया।

जिसके बाद कर्नल ने सारी जानकारी अपने दोस्त बिग्रेडियर को दी। साइबर सेल द्वारा रिटायर्ड बिग्रेडियर सुखदेव सिंह की शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed