फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity department JE shot wife and son at home

घरेलू कलह में जेई ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, इलाके में दहशत

Sun, 11 Feb 2018 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 11 Feb 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity department JE shot wife and son at home
- फोटो : Demo Pics
गोपाल नगर में रहने वाले बिजली बोर्ड के जेई पवन कुमार ने घरेलू कलह में अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी रेनू व बेटे साहिल को रविवार सुबह जान से मारने का प्रयास करते हुए गोलियां चला दीं। दोनों मां बेटा एक-एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनते ही आस पड़ोस में दहशत फैल गई। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी जेई मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल मां-बेटे को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों की जांघ में एक एक गोली लगी है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस  दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेई पवन कुमार अपने परिवार के साथ गोपाल नगर में कई वर्षों से रह रहा था। उसका अपनी पत्नी के साथ पिछले काफी समय से घरेलू झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते उसका बेटा साहिल अपनी मां का साथ देता था। जिससे जेई अकसर आहत रहता था। रविवार को सुबह जब फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो साहिल ने मां का साथ दिया, जिसके चलते गुस्साए जेई ने अपने लाइसेंसी हथियार से दोनों पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें से एक गोली उसकी पत्नी की जांघ में और एक गोली बेटे की जांघ में। गोली लगने ही दोनों बेहोश होकर नीचे गिर पडे़। गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही पड़ोसी जेई के घर पहुंचे तो जेई हथियार के साथ मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed