फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election crime updats of haryana and chandigarh

FLASH: करनाल में मरा पुलिसकर्मी, पानीपत में बीएलओ

Thu, 10 Apr 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
election crime updats of haryana and chandigarh

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इस दौरान कुछ इलाकों में अप्रिय घटनाओं के समाचार मिले हैं। करनाल के गंगाटेहड़ी गांव स्थित बूथ पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके अलावा कई गांव के बूथों पर आपस में झगड़ते रहे समर्थक। पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


बीएलओ की संदिग्ध हालात में मौत
इसके अलावा पानीपत के बापौली स्थित मतदान केंद्र पर बीती देर रात बीएलओ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बीएलओ कुलदीप रंगा मूल रूप से इसराना निवासी था। कुलदीप पानीपत में ही डा. एमकेके स्कूल में तैनात था। पुलिस ने बीएलओ के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


कई गांवों में चुनाव का बहिष्कार
पानीपत के निजामपुर व शिमला मौलाना गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। दोनों गांवों के ग्रामीण गांवों को पानीपत नगर निगम की सीमा में शामिल करने से नाराज हैं। ग्रामीण दोनों गांवों को नगर निगम के दायरे से बाहर रहने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कैथल के गांव काकौत के ग्रामीणों ने भी चुनाव का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को कलायत से जोड़ रखा है, जबकि वे कैथल तहसील से जुडना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed