फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman murdered in Sahnewal of Punjab

Ludhiana News: चोरी की नीयत से घुसा युवक, बुजुर्ग महिला ने देखा तो कर दी बेरहमी से हत्या, ऐसे पकड़ा गया

Mon, 14 Aug 2023 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Elderly woman murdered in Sahnewal of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहनेवाल के वार्ड नंबर दो में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुरिंदर कौर की घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक ने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के विरोध करने पर उसके सिर में ईंट और लकड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस समय चला जब महिला सुरिंदर कौर (62) के पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। जब वह सीढ़ी लगाकर पड़ोसियों की छत से अंदर पहुंचे तो बेड के पास खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला गुरविंदर सिंह है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सुरिंदर कौर के पति जतिंदर सिंह की करीब 28 साल पहले मौत हो गई थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। सुरिंदर कौर अकेली ही छोटे से घर में रहती थीं। वह रोज सुबह जल्दी उठ जाती और काम की तैयारी करती थीं। सोमवार सुबह उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब सीढ़ी लगाकर पड़ोसियों के घर से अंदर जाकर देखा तो अंदर बेड के पास सुरिंदर कौर खून से लथपथ पड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी जांचा तो आरोपी वहां से जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरविंदर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आरोपी ने बताया कि उसे पता था कि महिला घर में अकेली रहती है। वह घर में चोरी की नीयत से घुसा था। जब सुरिंदर कौर नींद से जाग गई तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी घर से एलसीडी, मोबाइल फोन, घर में लगी टोटियां, चांदी की पंजेब और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed