फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly suicide jumped into canal in Patiala

बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह

Thu, 30 May 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly suicide jumped into canal in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के रहने वाले दो भाइयों से तंग आकर पटियाला के गांव टोहड़ा के एक बुजुर्ग किसान ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बरामद कर लिया गया है। अब पुलिस ने इस मामले में बरामद सुसाइड नोट के आधार पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना भादसों के एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह निवासी गांव टोहड़ा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गुरनाम सिंह (55) ने यूपी के शाहजहांपुर में जमीन ली हुई थी। इस जमीन के पास ही आरोपी राजवीर सिंह व उसका भाई गुरप्रीत सिंह रहते थे। जिस कारण दोनों परिवारों में काफी सांझ हो गई थी। 

विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता से 50 लाख रुपये उधार ले लिए। बाद में लाखों रुपये और भी उधार ले लिए। जब कुछ समय बाद पिता ने पैसे वापस मांगे तो दोनों भाई टाल-मटोल करने लगे। इस पर बुजुर्ग किसान गुरनाम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। इसी रंजिश में दोनों आरोपी भाइयों ने बुजुर्ग किसान, उसके भाई व भतीजे पर उनकी हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाकर झूठा केस डाल दिया। 

बाद में यह केस झूठा साबित हो गया और रद्द भी कर दिया गया। बावजूद इसके आरोपियों की ओर से बुजुर्ग किसान को धमकाया जा रहा था कि वह उसके खिलाफ और झूठे केस दर्ज करा देंगे। साथ ही उधार लिए चार करोड़ के करीब की राशि भी वापस करने से मना कर दिया।

इन सबसे तंग आकर बुजुर्ग किसान गुरनाम सिंह ने गांव टोहड़ा के नजदीक ही नहर में छलांग लगा दी। उसका शव हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग किसान की ओर से छोड़े सुसाइड नोट के आधार पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed