फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight month old baby thrown from auto

मां ने ही चलते ऑटो से बाहर फेंकी 8 माह की बच्ची

Thu, 02 Jan 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 02 Jan 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Eight month old baby thrown from auto

सेक्टर-15/10 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-10 की ओर बस क्यू शेल्टर के पास बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एक महिला ने चलते आटो से आठ माह की बच्ची को फेंक दिया।

विज्ञापन


बच्ची को नीचे गिरता देखकर पीछे आ रहे कार चालक ने आटो का पीछा कर बच्ची को वहां पहुंचाया, लेकिन महिला ने अपनी बच्ची होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद लोगों ने ऑटो ड्राइवर और महिला को बच्ची सहित सेक्टर-10 पुलिस चौकी पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद आटो चालक को छोड़ दिया और महिला व बच्ची को पुराना पंचकूला स्थित उसके घर छोड़ दिया।

महिला का पति रिक्शा चलाता है और माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक झूठ बोल रहा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने ही बच्ची को ऑटो से नीचे फेंका था।

सेक्टर-10 की पुलिस चौकी में ऑटो चालक ने बताया कि जीरकपुर बैरियर से हाउसिंग बोर्ड जाने के लिए महिला उसके ऑटो में बैठी थी।

हाउसिंग बोर्ड जाने के बाद उसने दोबारा जीरकपुर छोड़ने के लिए कहा। वह ऑटो को सेक्टर 15/10 की डिवाइडिंग सड़क से होते हुए जीरकपुर के लिए लेकर जा रहा था।

इसी बीच सेक्टर-10 के तरफ बस स्टाप के पास महिला ने बच्ची को फेंक दिया। उधर, सेक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला ने अपना नाम पूजा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed