फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED recovered undisclosed amount of Rs.1.15 crore

बजाज भाइयों के घर और आफिस पर ईडी का छापा, 1 करोड़ रूपए सीज

Sat, 08 Jul 2017 10:16 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
ED recovered undisclosed amount of Rs.1.15 crore
Chandigarh Bajaj & co.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बजाज फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर के मालिक हरविंदर बजाज और रियल इस्टेट का काम करने वाले उनके भाइयों सुनील और सुभाष के घर और आफिस में छापे से कुल 1.15 करोड़ रुपये अघोषित बरामद किए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और मोहाली स्थित कुल नौ जगहों पर हुई कार्रवाई में 90 लाख भारतीय और करीब 25 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। जांच एजेंसी ने बरामद करेंसी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (फेमा) के तहत सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ईडी को बजाज फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर के यहां अवैध रूप से करेंसी बदलवाने और हवाला की शिकायत मिली थी। जांच के बाद ईडी की अलग-अलग नौ टीमों ने वीरवार को हरविंदर बजाज के सेक्टर-35 स्थित घर, मोहाली फेज-7 स्थित आफिस समेत उनके दोनों भाइयों सुनील और सुभाष बजाज के घर और आफिस में रेड की। सुनील और सुभाष रियल इस्टेट का काम करते हैं। ईडी की कार्रवाई देर रात तक चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ED recovered undisclosed amount of Rs.1.15 crore
Chandigarh Bajaj & co.
सूत्रों के अनुसार, हरविंदर बजाज के यहां हवाला के जरिए लेन-देन का शक था, लेकिन जांच पड़ताल के दौरान कुछ नहीं मिला। वहीं ईडी को सुनील और सुभाष बजाज के कार्यालय में कई तरह की धांधली मिली है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने जितना भी पैसा सीज किया है उनमें से अधिकतर सुभाष और सुनील के यहां था। फिलहाल ईडी इसकी मनी लांड्रिंग के नजरिये से भी जांच कर रही है।

पिछले महीने छाबड़ा मनी एक्सचेंजर के यहां से सीज किए थे 95 लाख
22 जून को ईडी ने पंचकूला निवासी और सेक्टर-22 स्थित छाबड़ा फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां रेड की थी। ईडी को छाबड़ा के पंचकूला स्थित घर से 95 लाख की करेंसी बरामद हुई थी। इसमें 85 लाख विदेशी और 9.5 लाख रुपये भारतीय करेंसी शामिल है।

जांच एजेंसी ने बरामद करेंसी को फेमा के तहत सीज कर जसबीर छाबड़ा और उनके पुत्र गुरमीत छाबड़ा के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। ईडी को सूचना मिली थी कि छाबड़ा पंचकूला स्थित घर पर अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा खरीदते थे। इनके पास पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यहां सक्रिय रैकेट के लोग आते थे। इनसे अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा की लेन-देन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed