फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED nabs Rinku from Chandigarh in online betting case

Chandigarh: ऑनलाइन सट्टेबाजी में ईडी ने चंडीगढ़ से रिंकू को दबोचा, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू

Tue, 23 Sep 2025 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 03:02 PM IST
सार

हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआत आयकर चंडीगढ़ की जांच से हुई थी जिसने ऑनलाइन बेटिंग के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाया। यह नेटवर्क दुबई और जॉर्जिया से संचालित हो रहा था। जांच के बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने इसकी कमान संभाल ली है।

विज्ञापन
ED nabs Rinku from Chandigarh in online betting case
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर भारत में अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी (ऑनलाइन बेटिंग) रैकेट में 600 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ से नेटवर्क को संचालित कर रहे एक आरोपी रिंकू को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली ईडी ने रिंकू के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू कर दी है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआत आयकर चंडीगढ़ की जांच से हुई थी जिसने ऑनलाइन बेटिंग के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाया। यह नेटवर्क दुबई और जॉर्जिया से संचालित हो रहा था। जांच के बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने इसकी कमान संभाल ली है। ईडी जांच कर रही है कि 600 करोड़ की टैक्स चोरी किस तरह से मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए की गई। रिंकू के अलावा, शहर के कुछ नामी बुकी भी ईडी के रडार पर हैं। इनमें सेक्टर-45 के गुलशन और संजय का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को लिखा पत्र

जांच में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं जो इस रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। इस खुलासे के बाद गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजपी को पत्र लिखकर इन आरोपी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है। आयकर विभाग भी इस मामले में कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित कोठी नंबर-319 और सेक्टर-44 स्थित कोठी नंबर-1014 को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। ये संपत्तियां ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित की गई थीं। इस बीच, दुबई और जॉर्जिया में बैठे रैकेट के असली सरगना नए सॉफ्टवेयर और एप के जरिए अपना नेटवर्क फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जांच एजेंसियां उन पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed