{"_id":"623d7636d2f58448b02d3694","slug":"eco-car-robbed-after-attacking-driver-with-knife-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में वारदात: ईको सवार का पीछा कर मारी टक्कर, गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में वारदात: ईको सवार का पीछा कर मारी टक्कर, गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी
Fri, 25 Mar 2022 01:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:32 PM IST
सार
पुलिस ने लूट व हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। ईको सवार नकलोई से दिल्ली के कमरुद्दीन नगर जा रहा था
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव नकलोई से दिल्ली के कमरुद्दीन नगर जा रहे ईको चालक पर हमला कर दो युवक उसका मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने इससे पहले रंजिशन उसका पीछा कर गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे उसक गाड़ी गड्डे में चली गई। बाद में उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने लूट व हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला बहराइच के गांव हसनपुर फिलहाल दिल्ली के कमरुद्दीन नगर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को नकलोई गांव में आयोजित मेले में आया था। यहां उसका परिचित प्रवीन रहता है। वह शुक्रवार तड़के चार बजे प्रवीन की ईको गाड़ी लेकर वाया बहादुरगढ़ होते हुए अपने घर जा रहा था। जब वह बरोणा के पास पहुंचा तो दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उसकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसने देखा कि एक गाड़ी में बरोणा निवासी आशु व दूसरी में बरोणा का ही सोनू है। उन्होंने उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही आशु ने आकर उसे चाकू मार दिया। साथ ही उसका मोबाइल लूट लिया। खुद पर हमला होता देख वह दौड़ पड़ा। उसने राहगीर से परिचित को मैसेज करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके परिचितों ने आकर उसे सीएचसी, खरखौदा में भर्ती करवाया। घायल कृष्ण का कहना है कि रंजिश में उस पर हमला करवाया गया है। रोहणा निवासी जस्सु जिसके पास वह पहले काम करता था, उसके कहने पर ही आशु व सोनू ने उस पर जानलेवा हमला किया है।
घायल ने जस्सु पर शराब बेचने का आरोप लगाया और आशु व सोनू पर उसके साथ काम करने का आरोप लगाया। कृष्ण का आरोप है कि उसके काम छोड़ देने के कारण जस्सु उससे रंजिश बनाए हुए था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।