{"_id":"57d5834d4f1c1ba83031cd55","slug":"early-age-made-a-stir-in-the-police-station-s-flirtation-girlfriend-minor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्ची उम्र के इश्क ने पुलिस थाने में मचाया हड़कंप, प्रेमिका नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची उम्र के इश्क ने पुलिस थाने में मचाया हड़कंप, प्रेमिका नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची उम्र के इश्क ने पुलिस थाने में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, वरना बड़ी घटना होती। मामला पंजाब के जालंधर का है।
थाने में लाए गए युवक ने जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ती देखकर पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए। तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थित बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

थाने में ही प्रेमी ने जहर निगला
जहर, सुसाइड, हत्या
एसीपी वेस्ट दलबीर सिंह भुट्टर ने बताया कि यूपी के मेरठ का लड़का सोनू 14 साल की नाबालिग प्रेमिका को भगाकर ले आया। वे दोनों जालंधर की मंगू बस्ती में किराए के मकान में रहने लगे। मकान मालिक को शक हुआ तो उसने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
मामला समझने के बाद पुलिस लड़की के परिजनों को बुलाने का इंतजाम करने लगी तो जुदा होने के डर से थाने में ही प्रेमी ने जहर निगल लिया, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।
मामला समझने के बाद पुलिस लड़की के परिजनों को बुलाने का इंतजाम करने लगी तो जुदा होने के डर से थाने में ही प्रेमी ने जहर निगल लिया, जिससे थाने में हड़कंप मच गया।