फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   During Fight, wife hit with the iron chair, death

जादू-टोने के शक में झगड़े के दौरान पत्नी को लोहे की कुर्सी से मारा, मौत

Thu, 05 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Thu, 05 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
During Fight, wife hit with the iron chair, death
- फोटो : Demo Photo
सब्जी में कुछ मिलाकर खिलाने पर जादू-टोने के शक में शुरू हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की कुर्सी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना सुल्तानपुर लोधी इलाके की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार है।  
विज्ञापन


आरसीएफ असेंबली शॉप में टेक्नीशियन के पद पर तैनात दिलबीर सिंह रेल कोच फैक्टरी के क्वार्टर नं.605-ए(टाइप-2) में रहता है। बुधवार दोपहर उसका अपनी पत्नी सुखविंदर कौर के साथ झगड़ा हुआ। इसी बीच गुस्से में उसने लोहे की कुर्सी पत्नी को दे मारी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह, एसएचओ सुल्तानपुर लोधी सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच का दौर शुरू किया। डीएसपी प्यारा सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दिलबीर सिंह डिप्रेशन का शिकार है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पड़ोसियों से पता चला है कि उसके घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दिलबीर को शक था कि उसकी पत्नी उस पर कोई जादू-टोना करती है और सब्जी में कुछ मिलाकर उसे खिलाती है। बुधवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। डीएसपी ने बताया कि एक माह पहले भी उसने पत्नी की हत्या की कोशिश की थी, हालांकि पड़ोसियों ने के बीचबचाव से मामला सांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed