फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   During checking TC thrown out of train by the military

बिका टिकट यात्रा कर रहा था फौजी, विवाद के बाद टीसी को बाहर फेंका

Fri, 24 Feb 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Fri, 24 Feb 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
During checking TC thrown out of train by the military
टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका - फोटो : File Photo
जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक फौजी ने कुरुक्षेत्र वासी टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। गांव रतनगढ़ के निकट झाड़ियों में गिरे टीसी ने लहूलुहान हालत में अपने पुत्र को फोन किया था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही टीसी का पुत्र कार लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और अपने पिता को कुरुक्षेत्र के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज कर रहे डाक्टर के मुताबिक टीसी की हालत गंभीर है। उसके सिर, बाजू, गर्दन और कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने इस प्रकरण की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अंबाला डिवीजन के अधिकारी और टीसी भी अस्पताल कुशलक्षेम लेने के लिए पहुंचे। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 वासी पुनीत कक्कड़ ने बताया कि उसके पिता नारायण दास कक्कड़ रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी ड्यूटी अंबाला में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

During checking TC thrown out of train by the military
रेल - फोटो : File Photo
बुधवार रात को करीब डेढ़ बजे वह ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे। उनके पिता ने बताया कि जब वह ट्रेन में टिकट चेक कर रहा थे तो इस दौरान एक फौजी ट्रेन में बगैर टिकट के यात्रा कर रहा था। जब उसे टिकट कटवाने के लिए बोला तो वह बहस करने लगा।

बताया गया है कि टीसी नारायणदास कक्कड़ ने उक्त फौजी की टिकट बना कर 800 रुपये लिए थे, लेकिन जैसे ही उसकी टिकट काट कर वह दरवाजे के सामने पहुंचे तो उस व्यक्ति ने धक्का मार चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। टीसी के पुत्र के मुताबिक जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली तो उन्हें उस समय यह नहीं पता था कि उसके पिता झाड़ियों में कहां जाकर गिरे हैं। हालांकि उनके पिता ने यह स्पष्ट किया था कि ट्रेन शाहाबाद स्टेशन पर कुछ क्षण रुकने के बाद करीब तीन चार किलोमीटर आगे आई थी। इसी के अनुमान से वह रतनगढ़ के निकट पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर पैदल चलते हुए अपने घायल पिता तक पहुंच पाए।

परिवार वाले अब इस बात को लेकर संतोष कर रहे हैं कि उनकी जान को जोखिम नहीं हुआ और टीसी की हालत खतरे से बाहर है। नगर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक डाक्टर अनुराग कौशल ने बताया कि टीसी अभी आईसीयू में दाखिल हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। राजकीय रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed