फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   due to loan two farmer suicide at district mansa, punjab

जिंदगी पर भारी पड़ा कर्ज, 3 किसानों ने की जहर खाकर आत्महत्या

Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा।
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा। Updated Thu, 07 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
due to loan two farmer suicide at district mansa, punjab
दो अलग अलग गांवों में दो किसानों ने कर्ज के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
कर्ज से आहत मानसा जिले के दो और फरीदकोट के एक किसान ने बुुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।  मानसा जिले के गांव आदमके के नौजवान किसान जनरैल सिंह पर लगभग दस लाख का कर्ज था। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उसके पास चार एकड़ जमीन थी, जिसमें से एक एकड़ कुछ समय पहले उसने कर्ज उतारने के लिए बेच दी थी। बलदेव सिंह ने बताया कि बीते समय कपास की फसल खराब होने और इस बार भी कोई खास कमाई न होने से उनका बेटा जरनैल सिंह काफी परेशान था। इसके चलते उसने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसआई फौजी राम ने कहा कि मृतक के पिता बलदेव सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करके शव को वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इसी जिले के गांव कोटली कला के एक खेत मजदूर सिकंदर सिंह ने कर्ज से आहत होकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता कर्म सिंह ने बताया कि बीते साल सफेद मक्खी के हमले से कपास की फसल बर्बाद होने की वजह से मजदूरों को रोजगार मिलना बंद हो गया था। इस वजह से उसका बेटा सिकंदर सिंह काफी परेशान रहता था। कर्म सिंह ने बताया कि उसके बेटे पर 70-80 हजार रुपये का कर्ज भी था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके आहत होकर उसके बेटे सिकंदर सिंह ने मंगलवार शाम को अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
फरीदकोट जिले के गांव चक्क भाग सिंह वाला में कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगतार सिंह (48) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के किसान जगतार सिंह के पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन ही थी और उसे भी उसने कर्ज उतारने के चक्कर में बेच दिया था। इन दिनों वह गांव में ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी कर रहा था। जमीन बेचने के बाद भी कर्ज के दलदल से नहीं निकल पाने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।


परिवार के करीबी परमजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जगतार सिंह पर बैंक, सोसायटी, आढ़ती समेत वित्तीय संस्थाओं का 15 से 18 लाख रुपये का कर्ज बकाया था। इससे परेशान होकर उसने मंगलवार देर शाम खेतों में मोटर के कमरे पर जाकर कीटनाशक दवा पी ली, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed