{"_id":"8ffeb3fd00e8aebc87940d278e817244","slug":"dsp-beaten-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगौड़े को पकड़ने आई पुलिस को जमकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगौड़े को पकड़ने आई पुलिस को जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 May 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-35 के जेडब्लयू मेरियट होटल में सोमवार रात एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। यहां पर आए हुए चेक बाउंस के मामले में भगौड़े को जब पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने पकड़ना चाहा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहाली से आई पुलिस टीम को पीटना शुरू कर दिया और उनके हथियार भी छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस मारपीट में हेड कांस्टेबल स्वर्ण सिंह घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर और
विज्ञापन
सेक्टर-34 पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
सेक्टर-34 पुलिस ने मोहाली के फेज-8 पुलिस थाने में तैनात एएसआई दिलबार सिंह की शिकायत पर भगौड़े पृथीपाल सिंह, उसके भाई कवरपाल सिंह, गुरिंदर सिंह और अन्य के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। एएसआई दिलबार सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी पृथीपाल सिंह को न्यायाधीश जसपिंद्र सिंह की अदालत की ओर से साल 2010 में चेक बाउंस मामले में भगौड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले के शिकायतकर्ता ने दी थी सूचना:
इस मामले में शिकायतकर्ता मोहाली निवासी जसविंद्र सिंह ने सोमवार को थाने में पेश होकर बताया कि आरोपी भगौड़ा सेक्टर-35 में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रहा है। जिस पर थाना प्रभारी ने एएसआई दिलबार सिंह को उसे गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी।
इसके बाद सेक्टर-36 थाने में जानकारी देने के बाद टीम होटल में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई। यहां पर आरोपी को होटल के बाहर बुलाकर मुकदमे की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह शोर मचाने लगा और होटल के अंदर से उसका भाई कवरपाल सिंह, गुरिंद्र सिंह और अन्य भी मौके पर आ गए, जिन्होंने उनके साथ बदतमीजी करते हुए पीटना शुरू कर दिया।
होटल से मांगी सीसीटीवी फुटेज:
शिकायतकर्ता एएसआई के अनुसार पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसको देखकर अन्य आरोपियों की पहचान हो सकती है। उधर सेक्टर-36 पुलिस ने यह फुटेज भी होटल से मांग ली है। शिकायतकर्ता एएसआई के अनुसार आरोपी उन्हें पीटने के बाद मौके से होटल के अंदर ही चले गए।