फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunken father brutally rape with minor daughter

शराब के नशे में हैवान बाप ने लूटी नाबालिग की अस्मत

Thu, 03 Dec 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 03 Dec 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
drunken father brutally rape with minor daughter

शराब के नशे में हैवान बने बाप ने अपनी बेटी को ही बनाया हवस का शिकार। मामला पंजाब के लुधियाना का है। पत्नी के झगड़ा कर मायके जाने के बाद थाना सदर इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ शराब के नशे में दुराचार कर डाला।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग ने अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद बाप ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी

drunken father brutally rape with minor daughter

पीड़िता की मां की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी पति आरोपी अक्सर उसके साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता था।

वह छह महीने पहले अपने पति के साथ झगड़ा होने के कारण गांव चली गई। पीछे से आरोपी ने बेटी को शराब पीकर तंग करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की घर पर थी तो आरोपी शराब के नशे में घर पहुंच गया। आरोपी अपनी बेटी को कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला।

आरोपी ने बेटी को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार देगा। हिम्मत जुटा किसी तरह नाबालिग ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed