{"_id":"5a97ad764f1c1b75718b4c36","slug":"drunk-boys-breaks-car-mirror-in-night-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर टल्ली हुए दो युवकों ने कर दिया ऐसा काम, पहुंच गए सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर टल्ली हुए दो युवकों ने कर दिया ऐसा काम, पहुंच गए सलाखों के पीछे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
टल्ली युवकों ने तोड़े शीशे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने देर रात ऐसा काम कर दिया कि वे सलाखों के पीछे पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज की वजह से वे पकड़ में आए। मामला चंडीगढ़ का है। डड्डूमाजरा कॉलोनी में मंगलवार देर रात डेढ़ बजे दो युवकों ने घरों के बाहर पार्क लगभग एक दर्जन कारों के शीशे लोहे की रॉड से तोड़ डाले। आरोपियों ने एक के बाद एक कारों को निशाना बनाया। युवक इतने बेखौफ थे कि गाड़ियों को तो नुकसान पहुंचाया ही, सड़क पर आ रही एक सूमो के चालक को जबरन रोक कर कार के शीशे तोड़ दिए।
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन इससे पहले वह एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। वहीं, गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बुधवार शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान किशन उर्फ गोलू (19) और सिमी उर्फ कालू (22) दोनों निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी के तौर पर हुई है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि, पहले भी एक आरोपी किशन ने ऐसे ही कारों को क्षतिग्रस्त किया था। इसकी पुलिस में शिकायत होने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस रंजिश में फिर से वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस के अनुसार किशन के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों को वीरवार को जिला अदालत में पेश करेगी। मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में लोगों ने बताया कि गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
डड्डूमाजरा कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज आई। जब वह बाहर आए तो घरों के बाहर खड़ी एक दर्जन गाड़ियों के अगले, पिछले और साइड के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं और मंगलवार रात अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। बेखौफ युवकों ने उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। वहीं, स्थानीय तिलकराज ने बताया कि उनकी गाड़ी के दोनों साइड के शीशे तोड़ दिए।
राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने ऑल्टो गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। दोनों युवक ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। वहीं, अश्वनी रोहिल्ला ने बताया कि उनकी ऑल्टो, उनके पड़ोसी की इनोवा गाड़ी का पिछला शीशा, मेरठ से आए सुरेश की सियाज का पिछला शीशा, मनोज कुमार की गाड़ी का अगला और पिछला शीशा तोड़ डाला। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों की कारों के शीशे तोड़े गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस की ओर से गश्त न होने का फायदा अपराधी उठा रहे हैं।
कई बार अपराधियों के बारे में थाना पुलिस को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। वारदात को अंजाम देते दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। रात डेढ़ बजे दो युवक लोहे की रॉड लेकर गाड़ियों के पास जाते हैं और एक के बाद एक गाड़ियों के शीशे तोड़ने शुरू कर देते हैं। इसके बाद एक गाड़ी वहां पर आती है और दोनों युवक गाड़ी के पीछे भागते हैं और गाड़ी के शीशे तोड़कर फरार हो जाते हैं।