फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs smuggling on indo pak border in punjab

बॉर्डर पर नशे की तस्करी, हेरोइन और पाकिस्तानी सिम के साथ स्मगलर गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2018 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Fri, 09 Feb 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
drugs smuggling on indo pak border in punjab
drugs - फोटो : Demo Pics
बॉर्डर पर नशे की तस्करी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें हेरोइन और पाकिस्तानी सिम के साथ स्मगलर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ और काउंटर इंटेलीजेंस ने सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेतों में से हेरोइन के चार पैकेट और पाक सिम कार्ड बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्कर हंसा सिंह निवासी सीमांत गांव गजनी वाला का पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं, वह पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाता था।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी टीम के सबइंस्पेक्टर रजवंत सिंह व एसआई हरमीत सिंह गश्त कर रहे थे। गुप्त सूचना पर उन्होंने तस्करी के आरोपी हंसा सिंह वासी गजनीवाला को काबू किया। आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि बीएसएफ की बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास फेंसिंग पार खेतों में उसने हेरोइन छिपा कर रखी है।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलीजेंस ने बीएसएफ की 118 बटालियन की मद्द से फेंसिंग पार खेतों में दबी हेरोइन के चार पैकेट (वजन दो किलो) और एक पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किया है। एआईजी ने बताया कि हंसा सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। वह कई बार पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाकर बेच चुका है। पकड़ी गई हेरोइन भी हंसा सिंह को तीन तस्करों को देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईजी ने बताया कि हंसा सिंह का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि तीन फरवरी को पुलिस और बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेतों में से 7 हेरोइन के पैकेट बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed