{"_id":"5b122b134f1c1bb0318b4b0a","slug":"drugs-smuggling-in-india-from-pakistan-via-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सिम पर व्हाट्सऐप के जरिए मंगवाई गई 13 किलो हेरोइन, BSF ने पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी सिम पर व्हाट्सऐप के जरिए मंगवाई गई 13 किलो हेरोइन, BSF ने पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स मंगवाने के लिए आए दिन नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। अब व्हाट्सऐप का यूज होने लगा है। पंजाब के फिरोजपुर में नारकोटिक्स सेल व बीएसएफ ने वाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी तस्करों से नशा मंगवाने वाले एक तस्कर (किसान) को तेरह किलो हेरोइन व पाक सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने फेंसिंग पार खेत में हेरोइन दबा कर रखी थी। बीएसएफ और नारकोटिक्स सेल के संयुक्त आपरेशन में यह हेरोइन बरामद थी। चकमा देकर फेंसिंग के इस पार हेरोइन लानी थी।
यह हेरोइन दिल्ली व चंडीगढ़ में बैठे तस्करों को सप्लाई की जानी थी। यह घटना बीएसएफ की बीओपी न्यू गजनी वाला के पास शुक्रवार को घटी। आईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर जीवन सिंह (50) निवासी गांव गजी वाला (दोना मतड़), थाना लक्खोके बहराम के पास पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड है और इसके जरिये पाक में बैठे बड़े तस्करों से बातचीत कर हेरोइन मंगवारता है।
हेरोइन मंगवाने के बाद दिल्ली व चंडीगढ़ के बड़े तस्करों को सप्लाई करता है। जीवन की बीएसएफ की पोस्ट न्यू गजनी वाला के पास फेंसिंग पार लगभग पांच एकड़ जमीन है। खेती के बहाने वहां जाकर पाक तस्करों की ओर से खेत में दबा कर रखी हेरोइन इस पार लाता है। मुखबिर ने सूचना दी कि जीवन इस समय ममदोट की दाना मंडी में है और छापामारी कर उसे पकड़ा जाए तो उसके पास से पाक सिम बरामद होगा। नारकोटिक्स सेल टीम ने दाना मंडी से जीवन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पाक सिम कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन
जीवन से पूछताछ में पता चला कि उसने पाक तस्करों से लगभग तेरह किलो हेरोइन मंगवाई है, जो पाक तस्कर इसके खेतों में दबा कर गए हैं। नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बीएसएफ से तालमेल कर फेंसिंग पार खेतों में जीवन की निशानदेही पर जमीन में दबे तेरह हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं। उधर, बीएसएफ के अधिकारी टीआर मीणा ने बताया कि तस्कर जीवन सिंह की बीएसएफ की बीओपी न्यू गजनी वाला के पास लगी फेंसिंग के उस पार पांच एकड़ जमीन है। बार्डर पिल्लर नंबर-214/5/6, फेंसिंग से लगभग 120 मीटर दूरी पर हेरोइन के पैकेट जमीन में दबे मिले।
लंबे समय से तस्करी कर रहा है जीवन
नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बताया कि जीवन सिंह किसानी की आड़ में काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहा है। जीवन की फेंसिंग पार पांच एकड़ जमीन है और इसके साथियों की भी फेंसिंग पार जमीन है। बीएसएफ को जीवन पर इसलिए शक नहीं हुआ कि वह एक किसान है। जीवन पाक सिम कार्ड से वाट्सएप के जरिये वहां के तस्करों से बातचीत करता है और इसी के माध्यम से हेरोइन की खेप मंगवाता है। कई बार हेरोइन की खेप पाक से मंगवाकर दिल्ली और चंडीगढ़ के तस्करों को दे चुका है। आईजी ढिल्लों ने कहा कि पाक सिम की जांच करवाएंगे, पाक तस्करों से कब से बातचीत कर रहा है, जीवन के संपर्क में कौन-कौन भारतीय तस्कर हैं।