{"_id":"578a83f74f1c1ba94013db23","slug":"drugs-drug-smugglers-caught-drug-pills-pathankoth-punjab-crime-punjab-police-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बाइक से जा रहे थे, नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट में बाइक से जा रहे थे, नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
nasha taskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में बाइक से जा रहे नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे। पुलिस ने नशा तस्करों से 3 हजार नशीली गोलियों का जखीरा बरामद किया है।
पठानकोट में थाना डिवीजन नंबर-2 के थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह की टीम की ओर से नशा तस्करी में लिप्त एक बडे़ ग्रुप के तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि थाना प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर विशाल कुमार उर्फ बल्ली (22) पुत्र लखविन्द्र कुमार निवासी सागर पुर, गुरदासपुर नशा तस्करी कर रहा है।
बेदी बजरी कंपनी के पास विशाल कुमार को बाइक पर जाते हुए देखा गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान विशाल से 3 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल पंजाब व हिमाचल प्रदेश के बार्डर स्थित भदरोया व अन्य स्थानों पर नशे की सप्लाई करता था। विशाल पिछले 4 वर्षों से भदरोया में ही रह रहा था।