फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug supplier nigerian man arrested by sit chandigarh

वीकेंड पर नाइजीरियन करता था ड्रग सप्लाई, अरेस्ट

Sun, 24 May 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
drug supplier nigerian man arrested by sit chandigarh

एक बच्ची के झकझोरने और एडवाइजर की फटकार के बाद हरकत में आई चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने वीकेंड के कोकीन सप्लायर एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियन एमुनुअल चुकवूनओए को सेक्टरर-17 के फुटबॉल स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया। उससे 28 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई जाती है।

एसपी सिटी परविंदर सिंह के अनुसार नाइजीरियन एमुनुअल चुकवूनओए दो महीने के वीजा पर भारत आया है। वह दिल्ली में ठहरा था। दिल्ली से वह वीकेंड पर चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई करने आता था। वह दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर में युवाओं को नशे की सप्लाई करता था।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी वह चंडीगढ़ में वीकेंड पर आ चुका है। वह चंडीगढ़ व आसपास डिस्कोथेक में भी युवकों को नशे की सप्लाई करता था। रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस दिल्ली में आरोपी की लोकेशन व मोबाइल को ट्रैप कर चुकी है। जल्द ही गिरोह से जुड़े से अन्य सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

स्पेशल टीम का गठन
एसपी सिटी परविंदर सिंह के अनुसार नशे की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए डीएसपी जगबीर सिंह व इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह के साथ एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को धनास के सरकारी स्कूल में ड्रग्स के खिलाफ अवेयरनेस वीक के समापन समारोह में एक बच्ची ने एडवाइजर से कहा था कि अंकल मैं बताती हूं शहर में कहां-कहां ड्रग्स बिकता है। इसके बाद एडवाइजर ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी। मंच पर आईजी और एसएसपी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed