{"_id":"581751ef4f1c1bab314359fb","slug":"drug-smuggling-on-indo-pak-border-in-punjab-bsf-caught-drugs-of-billions-and-smuggler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर खेत में दबी मिली करोड़ों की ड्रग्स, BSF ने दबोचा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉर्डर पर खेत में दबी मिली करोड़ों की ड्रग्स, BSF ने दबोचा तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स
एक ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया तो बॉर्डर पर खेत में दबी करोड़ों की ड्रग्स बरामद हुई। एक तस्कर भी दबोचा गया। घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी मस्ता गट्टी के पास की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी।
नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज ओम प्रकाश हांडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ व नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त आपरेशन चलाया। इस दौरान सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेत में दबी लगभग तीन करोड़ रुपये की हेरोइन, मोबाइल फोन व तीन पाकिस्तान सिम कार्ड बरामद हुए।

तस्कर ने बताया, फेंसिंग पर खेत में दबाई ड्रग्स
फिरोजपुर में बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी ड्रग्स
नारकोटिक्स सेल ने एक तस्कर नछत्तर सिंह को भी काबू किया है। पूछताछ के दौरान नछत्तर ने बताया कि बीओपी मस्ता गट्टी के पास फेंसिंग पार खेत में हेरोइन दबाकर रखी है।
बीएसएफ व नारकोटिक्स सेल के साथ उक्त जगह की खुदाई करने पर वहां से 550 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन व तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुए। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये आंकी है।
हांडा ने बताया कि नछत्तर के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध है। नछत्तर से गहन पूछताछ की जा रही है।