{"_id":"576682b94f1c1bbd4f11bbf6","slug":"drug-smuggling-drug-rackets-drug-smugglers-drug-smugglers-arrested-in-ludhiana-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.80 करोड़ की हेरोइन और 1200 नशीली गोलियों समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.80 करोड़ की हेरोइन और 1200 नशीली गोलियों समेत दो गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में हेरोइन समेत दबोचे गए दो तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
जाब के लुधियाना में नशे की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 1.80 करोड़ रुपए हेरोइन और नशीली गोलियों समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम ने पीछा करके आरोपियों को काबू किया।
आरोपियों की पहचान कूमकलां के गांव चौंता में रहने वाले चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना और कुलवंत सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। इनमें से चरणजीत वीडियोग्राफी का काम करता है तो कुलवंत कारपेंटर है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सेल के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह वे अपनी टीम के साथ म्याणी बस स्टॉप चौक गांव चौंता में नाके पर तैनात थे। तभी दो युवक बाइक पर आए, लेकिन वे पुलिस को देखकर घबरा गए। उन्होंने बाइक वापिस मोड़ ली। यह देखकर उन्हें शक हुआ और उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ओवरटेक करके टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में दोनों युवकों से 300 ग्राम हेरोइन और नशे की 1200 गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि वे कपूरथला के गांव हमीरा से सस्ते रेट पर हेरोइन और मेडिकल नशा खरीद कर लुधियाना में महंगे दाम पर बेचते हैं। अब पुलिस दोनों तस्करों से और कई सच उगलवाने में जुटी है।